Mar 08, 2024

WWE के सबसे रोमांटिक पहलवान की 10 तस्वीरें

शिवम अवस्थी

​WWE स्टार रैंडी ऑर्टन​

ये हैं वर्ल्ड रेस्लिंग इंटरटेनमेंट (WWE) के सुपरस्टार रेस्लर रैंडी ऑर्टन और उनकी पत्नी किमबर्ली केसलर।

Credit: Instagram

​फैन से हुआ प्यार​

किमबर्ली केस WWE के जाने-माने पहलवान रैंडी ऑर्टन के फैन क्लब का हिस्सा थीं और फिर पहली नजर का ये प्यार दूर तक चला गया।

Credit: Instagram

​दोनों की दूसरी शादी​

दोनों के बीच प्यार आगे बढ़ा और शादी करने का फैसला कर लिया। रैंडी ऑर्टन ने 2013 में अपनी पहली पत्नी समांथा स्पेनो को तलाक दिया और 2015 में किमबर्ली से शादी कर ली।

Credit: Instagram

​सबसे रोमांटिक पहलवान​

वाइपर के नाम से मशहूर इस पहलवान को WWE का सबसे रोमांटिक पहलवान भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तमाम तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं।

Credit: Instagram

You may also like

IPL 2024 में कप्तानी डेब्यू करेंगे ये खि...
घरेलू धरती पर शतकों के शेर हैं ये 7 क्रि...

​जबरदस्त केमिस्ट्री​

तस्वीरों में ऑर्टन और किमबर्ली के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

Credit: Instagram

​एक ही दिन जन्मदिन​

दिलचस्प बात ये भी है कि इन दोनों का ही जन्मदिन 1 अप्रैल को होता है।

Credit: Instagram

​सोशल मीडिया किंग​

WWE के तमाम पहलवान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं लेकिन रैंडी ऑर्टन सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं और आए दिन अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Credit: Instagram

​पांच बच्चे​

रैंडी ऑर्टन की पिछली शादी से एक संतान थी, फिर किमबर्ली के साथ उनकी एक बेटी हुई। वहीं किमबर्ली के उनकी पिछली शादी से तीन बेटे हैं जिनकी देखभाल अब रैंडी ऑर्टन करते हैं।

Credit: Instagram

​दोनों सुपरफिट​

रैंडी ऑर्टन एक रेस्लर हैं इसलिए जबरदस्त फिट हैं, लेकिन किमबर्ली भी फिटनेस में पीछे नहीं हैं।

Credit: Instagram

​घूमने का शौक​

दोनों का घूमने का बहुत शौक है और तमाम WWE खिताब जीत चुके रैंडी ऑर्टन व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर पत्नी संग वेकेशन पर निकलना नहीं भूलते।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IPL 2024 में कप्तानी डेब्यू करेंगे ये खिलाड़ी

ऐसी और स्टोरीज देखें