IPL 2024 के 9 खिलाड़ी जो होंगे सबसे खास

शिवम अवस्थी

Mar 15, 2024

​आईपीएल 2024​

आईपीएल 2024 की नीलामी में 9 ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा गया जिन्होंने पहले कभी आईपीएल नहीं खेला है। अब ये 9 खिलाड़ी आपका मनोरंजन करने आ रहे हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।

Credit: Credit- X

​समीर रिजवी (भारत)​

चेन्नई सुपर किंग्स ने उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज समीर रिजवी को IPL 2024 की नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये में साइन किया है।

Credit: Instagram

​रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)​

रचिन रवींद्र IPL 2024 में CSK के लिए खेलेंगे। उन्हें IPL 2024 की नीलामी में 1.80 करोड़ रुपये में साइन किया गया था। वो एक शानदार ऑलराउंडर हैं जिन्होंने वनडे विश्व कप 2024 में सुर्खियां बटोरी थीं।

Credit: Instagram

​जेराल्ड कोएट्जी (दक्षिण अफ्रीका)​

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 20 विकेट लेने के बाद, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के साथ 5 करोड़ रुपये का करार किया है। वो भारत आ चुके हैं और जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

Credit: Instagram

You may also like

इस प्लेयर ने चटकाई थी आईपीएल 2022 की एकल...
IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले टॉप...

​शमार जोसेफ (वेस्टइंडीज)​

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को मार्क वुड की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने साइन किया है। उन्होंने हाल में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में धूम मचाई थी।

Credit: Instagram

​अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)​

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित करने के बाद, अजमतुल्लाह उमरजई ने IPL 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटन्स के साथ 50 लाख रुपये की डील की।

Credit: Instagram

​नुवान तुषारा (श्रीलंका)​

श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। उन्हें 4.80 करोड़ रुपये में साइन किया गया है।

Credit: Instagram

​दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)​

दिलशान मदुशंका ने 2023 ODI वर्ल्ड कप में 21 विकेट लिए। उन्हें IPL 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 4.60 करोड़ रुपये में साइन किया।

Credit: Instagram

​स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)​

गुजरात टाइटन्स ने IPL 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की सेवाओं के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए। वो पहली बार आईपीएल में धूम मचाने के लिए कमर कस चुके हैं।

Credit: Instagram

​नांद्रे बर्गर (दक्षिण अफ्रीका)​

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL 2024 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में साइन किया है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस प्लेयर ने चटकाई थी आईपीएल 2022 की एकलौती हैट्रिक

ऐसी और स्टोरीज देखें