T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, नई जर्सी भी देखिए

Shivam Awasthi

Apr 29, 2024

​बच्चों ने किया टीम का ऐलान​

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अनोखा तरीका अपनाया और दो बच्चों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का ऐलान किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Credit: Instagram/Blackcaps

​ये है न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम​

​केन विलियमसन (कप्तान), फिन ऐलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।

Credit: Instagram/Blackcaps

​नई जर्सी​

इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण भी कर दिया गया है।

Credit: Instagram/Blackcaps

​समारोह का आयोजन​

एक शानदार समारोह के आयोजन के बीच न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की नई जर्सी का अनावरण हुआ जिसे वे टी20 विश्व कप 2024 में पहनकर खेलेंगे।

Credit: Instagram/Blackcaps

You may also like

इस क्रिकेटर के फैन हैं भारत के नए शतरंज ...
IPL में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाले 4 ओ...

​बच्चे भी पहुंचे​

इस दौरान कई बच्चे भी न्यूजीलैंड की नई जर्सी में वहां पहुंचे और स्टार खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।

Credit: Instagram/Blackcaps

​खास है जर्सी​

न्यूजीलैंड टीम की ये नई जर्सी बेहद खास है क्योंकि इससे 25 साल पुराना इतिहास जुड़ा हुआ है।

Credit: Instagram/Blackcaps

​25 साल पहले​

आज से 25 साल पहले इसी तरह की जर्सी पहनकर न्यूजीलैंड की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलती नजर आई थी जिसका वीडियो भी बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Credit: Instagram/Blackcaps

​पाकिस्तान में धमाल​

न्यूजीलैंड के अधिकतर स्टार खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में कुछ ही खिलाड़ी जा सके थे। इस 'बी' टीम ने भी कमाल किया और सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया।

Credit: Instagram/Blackcaps

​इन दोनों पर नजरें​

माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में पाकिस्तानी जमीन पर न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी इस बार भी टीम के प्रमुख गेंदबाज होंगे और ये उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है।

Credit: Instagram/Blackcaps

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस क्रिकेटर के फैन हैं भारत के नए शतरंज स्टार गुकेश

ऐसी और स्टोरीज देखें