Mar 13, 2023
एक तरफ भारत में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच चल रहा था, दूसरी तरफ क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच अंतिम दिन का खेल हो रहा था।
Credit: Twitter
न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका ने 286 रन का लक्ष्य दिया था और अंतिम दिन कीवी टीम के सामने बड़ी चुनौती थी।
Credit: Twitter
केन विलियमसन ने अंतिम पारी में शानदार शतक जड़कर मैच रोमांचक बना दिया। श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गईं।
Credit: Twitter
डेरिल मिचेल ने भी जड़ा अर्धशतक और मैच धीरे-धीरे श्रीलंका के हाथ से दूर निकलता दिखने लगा।
Credit: Twitter
एक और टेस्ट मैच रोमांचक हुआ और ये मुकाबला अंतिम ओवर तक जा पहुंचा।
Credit: Twitter
न्यूजीलैंड के पास 3 विकेट बाकी थे और मैच के इस अंतिम ओवर में 7 रन चाहिए थे।
Credit: Twitter
इस आखिरी ओवर की पहली 2 गेंदों पर विलियमसन ने 2 रन बनाए लेकिन तीसरी गेंद पर मैट हेनरी रन आउट हो गए।
Credit: Twitter
एक-एक रन लेकर विलियमसन और हेनरी ने मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचा दिया।
Credit: Twitter
आखिरी गेंद पर असिथा फर्नान्डो की बॉल पर विलियमसन ने दौड़ लगा दी, रन आउट का प्रयास हुआ लेकिन विलियमसन ने डाइव लगा दी।
Credit: Twitter
आखिरी रन को अंपायर ने चेक किया और न्यूजीलैंड को 2 रन से विजेता घोषित कर दिया।
Credit: Twitter
इसके साथ ही अहमदाबाद में मैच खत्म होने से पहले ही भारत की बल्ले-बल्ले हो गई। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया। जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
Credit: Twitter
Thanks For Reading!
Find out More