Mar 04, 2024

IPL: सभी टीमों के सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड विनर

Navin Chauhan

​आरसीबी: एबी डिविलियर्स​

आईपीएल इतिहास में और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले प्लेयर एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स आईपीएल में कुल 23 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Credit: IPL/BCCI

​मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा​

मुंबई इंडियन्स के लिए सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले प्लेयर रोहित शर्मा हैं। टीम को पांच खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित 16 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Credit: IPL/BCCI

​चेन्नई सुपर किंग्स:एमएस धोनी​

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले प्लेयर एमएस धोनी हैं। धोनी सीएसके के लिए खेलते हुए कुल 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Credit: IPL/BCCI

​कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल​

कोलकाता नाइट राइ़डर्स के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले प्लेयर आंद्रे रसेल हैं। रसेल IPL करियर में कुल 13 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं।

Credit: IPL/BCCI

You may also like

IPL सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है ये...
राजस्थान को IPL चैंपियन बनाने वाली प्लेइ...

​सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर​

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड डेविड वॉर्नर ने जीते हैं। वॉर्नर सनराइजर्स के लिए खेलते हुए कुल 12 बार मैन ऑफ द मैच बने

Credit: IPL/BCCI

​दिल्ली कैपिटल्स: वीरेंद्र सहवाग​

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग दिल्ली के लिए खेलते हुए कुल 10 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Credit: IPL/BCCI

​पंजाब किंग्स: केएल राहुल​

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है। राहुल पंजाब के लिए खेलते हुए 10 बार मैन ऑफ द मैच बने।

Credit: IPL/BCCI

​राजस्थान रॉयल्स: बटलर-रहाणे​

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे हैं। दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान के लिए खेलते हुए 10-10 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Credit: IPL/BCCI

​गुजरात टाइटन्स-शुभमन गिल​

गुजरात जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले प्लेयर शुभमन गिल हैं। गिल गुजरात के लिए खेलते हुए 6 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Credit: IPL/BCCI

​लखनऊ सुपर जायंट्स- मार्कस स्टोइनिस​

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले प्लेयर मार्कस स्टोइनिस हैं। स्टोइनिस लखनऊ के लिए खेलते हुए 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

Credit: IPL/BCCI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IPL सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

ऐसी और स्टोरीज देखें