Dec 15, 2022

कौन है रणजी डेब्यू में धमाल मचाने वाला 16 साल का मणिपुरी गेंदबाज

Navin Chauhan

​सिक्किम के खिलाफ रंगपो में फेईरोजाम अपना पहला रणजी मैच खेलने उतरे।​

Credit: Twitter

​मध्यम गति के गेंदबाज फेईरोजाम सिंह ने सिक्किम के खिलाफ पहली पारी में 22 ओवर में 69 रन देकर 9 विकेट चटकाए।​

Credit: Twitter

​इसके साथ ही फेईरोजाम सिंह प्रथम श्रेणी पदार्पण में नौ विकेट चटकाने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए।​

Credit: Twitter

​उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत सिक्किम की टीम मणिपुर के 186 रन के जवाब में 220 रन पर ढेर हो गई।​

Credit: Twitter

You may also like

क्या दूर होगा लियोनल मेस्सी का 8 साल पुर...
रणजी शतक से फलक पर अर्जुन तेंदुलकर, ऐसा ...

​फेईरोजाम रणजी डेब्यू की पहली पारी में सभी 10 विकेट चटकाने की शानदार उपलब्धि अपने नाम करने से चूक गए।​

Credit: Twitter

​रणजी ट्रॉफी में डेब्यू पारी में 9 विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी वसंत रंजने थे।​

Credit: Twitter

​मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करने वाले रंजने ने साल 1956-57 में पूना की ओर से खेलते हुए अपनी डेब्यू पारी में 35 रन देकर 9 विकेट चटकाए थे।​

Credit: Twitter

​सके बाद साल 1971-72 में अमरजीत सिंह केरल की ओर से खेलते हुए रणजी डेब्यू में 45 रन देकर 9 विकेट चटकाए। वो ये विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे।​

Credit: Twitter

​रणजी डेब्यू पारी में 9 विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज उत्तर प्रदेश के संजय यादव थे। उन्होंने साल 2019-20 में अपने रणजी डेब्यू पारी में 52 रन देकर 9 विकेट चटकाए थे।​

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या दूर होगा लियोनल मेस्सी का 8 साल पुराना दर्द!

ऐसी और स्टोरीज देखें