Jan 16, 2025

​ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले भारतीय

Navin Chauhan

​ऋषभ पंत​

आईसीसी का प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले पहले दुनिया के पहले खिलाड़ी भारत के ऋषभ पंत बने थे। जनवरी 2021 के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया था। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे।

Credit: AP

​रविचंद्रन अश्विन​

रविचंद्रन अश्विन आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्हें फरवरी 2021 में आईसीसी ने महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना था।

Credit: AP

​भुवनेश्वर कुमार​

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय पुरुष क्रिकेटर थे। उन्हें मार्च 2021 के प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने ये अवार्ड दिया था।

Credit: AP

​श्रेयस अय्यर​

भारत के मध्यमक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीतने वाले चौथे भारतीय बने थे। श्रेयस अय्यर ने को फरवरी 2022 में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था।

Credit: AP

You may also like

अंतिम 10 वनडे मैचों में रनों की बरसात कर...
भारतीय क्रिकेट कें KING और QUEEN में एक ...

​विराट कोहली​

विराट कोहली आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले पांचवें भारतीय बने थे। उन्हें अक्तूबर 2022 में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद ये पुरस्कार मिला था।

Credit: AP

​शुभमन गिल​

भारतीय क्रिकेट के प्रिंस शुभमन गिल आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्हें जनवरी 2023 के लिए ये अवार्ड दिया गया था।

Credit: AP

​शभमन गिल​

शुभमन गिल सितंबर 2023 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए थे। गिल दो बार ये अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

Credit: AP

​यशस्वी जायसवाल​

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने के बाद प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए थे। वो ये अवार्ड जीतने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने थे।

Credit: AP

​जसप्रीत बुमराह​

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए थे। वो ये अवार्ड जीतने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बने थे।

Credit: AP

​जसप्रीत बुमराह​

भारत के स्टार तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती चार टेस्ट मैच में अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने के बाद दिसंबर 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए। वो ये अवार्ड दो बार जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अंतिम 10 वनडे मैचों में रनों की बरसात करने वाले भारतीय बल्लेबाज

ऐसी और स्टोरीज देखें