Jan 01, 2025
भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बल पर 907 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। बुमराह ने रेटिंग प्वाइंट्स के मामले में अश्विन का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Credit: AP/ICC Twitter
चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड 853 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
मेलबर्न टेस्ट में भारत के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 837 रेटिंग प्वाइंट हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में फीके प्रदर्शन की वजह से रैंकिंग में 2 स्थान का नुकसान हुआ है। रबाडा के खाते में 832 रेटिंग प्वाइंट हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
दक्षिण अफ्रीका के बांए हाथ के पेसर मार्को यानसेन को पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ है। 6 स्थान की छलांग के साथ वो 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 803 रेटिंग प्वाइंट हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
कीवी तेज गेंदबाज मैच हेनरी एक स्थान के नुकसान के साथ ताजा रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 782 रेटिंग प्वाइंट हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन को भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में फीके प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। एक स्थान के नुकसान के साथ वो सातवें स्थान पर टेस्ट गेंदबाजों में पहुंच गए हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर आ गए हैं। उनके खाते में 768 रेटिंग प्वाइंट हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली 751 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टेस्ट गेंदबाजों में नौवें स्थान पर आ गए हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
भारत के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा टेस्ट गेंदबाजों में मेलबर्न में फीके प्रदर्शन के बाद दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। उनके खाता नें 750 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
Credit: AP/ICC Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स