Dec 24, 2024

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में कब होगा भारत-पाक महामुकाबला, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Navin Chauhan

​23 फरवरी को होगा महामुकाबला​

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Credit: AP

​ग्रुप ए में मिली है टीम इंडिया को जगह​

8 टीमों वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में जगह मिली है।

Credit: AP

​20 फरवरी को भारत खेलेगा पहला मैच​

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में करेगी।

Credit: AP

​पाक के खिलाफ होगा भारत का दूसरा लीग मैच​

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का 23 फरवरी को खेला जाने वाला मुकाबला उसका टूर्नामेंट में दूसरा होगा।

Credit: AP

You may also like

IND vs AUS चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की...
IPL में लखनऊ ने शामिल किए 5 बेहतरीन क्रि...

​न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा आखिरी लीग मैच​

भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। ये टूर्नामेंट का भी आखिरी लीग मैच होगा।

Credit: AP

​दुबई में ही टीम इंडिया खेलेगी सेमीफाइनल और फाइनल​

भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो ये दोनों मुकाबले भी दुबई में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया के पहुंचने की प्रबल संभावना है। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो ये मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा।

Credit: AP

​दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगे मैच​

टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से खेले जाएंगे।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IND vs AUS चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

ऐसी और स्टोरीज देखें