Dec 29, 2024

साल 2024 में टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 प्लेयर

Navin Chauhan

​हैरी ब्रूक-317​

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 317(322) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​जो रूट-262​

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट साल 2024 में टेस्ट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में दूसरे पायदान पर रहे। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 262(375) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​रचिन रवींद्र-240​

न्यूजीलैंड के युवा स्टार रचिन रवींद्र साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजी रहे। रचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माउंट माउंगनुई में 240(366) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​रहमत शाह-234​

अफगानिस्तान के रहमत शाह साल 2024 में टेस्ट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में चौथे पायदान पर रहे। रहमत शाह ने जिंबाब्वे के खिलाफ बुलावायो में 234(424) रन की पारी खेली। ये अफगानिस्तान के लिए किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है।

Credit: AP/BCCI/ACB

You may also like

SENA कंट्री में धूम मचाने वाले भारतीय गे...
2024 में तीनों फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा ...

​यशस्वी जायसवाल-214*​

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल साल 2024 में टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर रहे। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ आतिशी अंदाज में राजकोट में 214*(236) रन बनाए थे।

Credit: AP/BCCI/ACB

​यशस्वी जायसवाल-209​

साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में छठी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी भारत के यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है। यशस्वी ने इंग्लैंड के ही खिलाफ विशाखापट्टनम में 209(290) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​ओली पोप-196​

इंग्लैंड के मध्यमक्रम के बल्लेबाज ओली पोप साल 2024 में टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में सातवें पायदान पर हैं। पोप ने भारत के खिलाफ हैदराबाद में 196(278) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​मुश्फिकुर रहीम-191​

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम साल 2024 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में आठवें स्थान पर हैं। रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 191 (341) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​कमिंदु मेंडिस-182*​

श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस साल 2024 में टेस्ट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में नौवें स्थान पर हैं। मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में 182*(250) रन की पारी खेली थी।

Credit: AP/BCCI/ACB

​हश्मतउल्लाह शाहीदी-179*​

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हश्मतउल्लाह शाहीदी खबर लिखे जाने तक साल 2024 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में दसवें पायदान पर हैं। जिंबाब्वे के खिलाफ बुलावायो टेस्ट के चौथे दिन के खेल के समाप्त होने तक वो 179* रन बनाकर नाबाद हैं। उनके पास दोहरा शतक जड़ने का शानदार मौका है।


Credit: AP/BCCI/ACB

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: SENA कंट्री में धूम मचाने वाले भारतीय गेंदबाज

ऐसी और स्टोरीज देखें