Jan 20, 2025
विंडीज के पूर्व दिग्गज किरोन पोलार्ड के नाम टी20 फॉर्मेट में सबसे धीमी गति से 11 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है। पोलार्ड को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 491 पारियां खेलनी पड़ी थीं। उनके नाम टी20 में 690 मैच की 614 पारियों में 13,429 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
किलर मिलर के नाम से विख्यात डेविड मिलर टी20 इतिहास के दूसरे सबसे धीमी गति से 11 हजार रन पूरे करने वाले प्लेयर बने। मिलर को 11 हजारी बनने के लिए 513 मैच की 468 पारियों खेलनी पड़ीं। उनके नाम 11,046 रन हो गए हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोलिन मुनरो टी20 में सबसे धीमी गति से 11 हजार रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। मुनरो ने टी20 में 414 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए थे। उनके नाम 435 मैच की 415 पारियों में 11,007 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
टी20 क्रिकेट में सबसे धीमी गति से 11 हजार रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं। मलिक ने टी20 में 11 हजार रन पूरे करने के लिए 412 पारियां खेली थीं। उनके नाम 551 मैत की 510 पारियों में 13,492 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
टी20 में सबसे धीमी गति से 11 हजार रन पूरे करने वाले प्लेयर्स में पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 408 पारियों में टी20 में 11 हजार रन पूरे किए थे। उनके नाम 448 मैच की 435 पारियों में 11,830 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स सबसे धीमी गति से टी20 में 11 हजार रन पूरे करने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर हैं। हेल्स 390 पारियों में 11 हजार रन क��� आंकड़ा छू सके थे। उनके नाम 485 मैच की 481 पारियों में 13,327 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
इंग्लिश बल्लेबाज जेम्स विन्से टी20 में सबसे स्लो 11 हजार रन पूरे करने के मामले में सातवें पायदान पर हैं। विन्से ने 386 पारी में ये मुकाम हासिल किया था। वर्तमान में उनके खाते में 411 मैच की 399 पारियों में 11,475 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
इंग्लैंड के टी20 कप्तान जोस बटलर टी20 में सबसे धीमी गति से 11 हजार रन बनाने के मामले में आठवें स्थान पर हैं। बटलर ने 376 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। 429 मैच की 404 पारियों में वो 11,967 रन बना चुके हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी भी सबसे धीमी गति से 11 हजार टी20 रन पूरे करने के मामले में साझा रूप से आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने 376 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए हैं। उनके नाम 397 मैच की 376 पारियों में 11,042 रन दर्ज हैं।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच टी20 में सबसे धीमी गति से 11 हजारी बनने के मामले में नौवें स्थान पर हैं। फिंच 363वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे थे। उन्होंने 387 मैच की 380 पारी में 11,458 रन बनाए।
Credit: Twitter/IPL/BCCI/AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स