Jun 09, 2023

सनसनीखेज दावाः ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से की चीटिंग

शिवम अवस्थी

​चेतेश्वर पुजारा हुए शिकार​

भारत के ओपनर्स आउट हो चुके थे। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा काफी समय से इंग्लैंड में खेल रहे हैं लेकिन वो भी कैमरून ग्रीन की गेंद पर गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए।

Credit: AP

​कैमरन ग्रीन ने लिया पुजारा का विकेट​

कैमरन ग्रीन ने जब पुजारा को गेंद की तब गेंद की चमक बाहर की तरफ थी लेकिन फिर भी ये गेंद अंदर की तरफ गई और पुजारा बोल्ड हुए।

Credit: AP

​विराट कोहली पिच पर आए​

इसके बाद विराट आए और 14 रन बनाकर अच्छा खेल रहे थे, तभी स्टार्क आए और गेंद की चमक वाला हिस्सा बाहर की तरफ था लेकिन तब भी गेंद बाहर की ओर निकल रही थी।

Credit: AP

​स्टार्क ने किया कोहली का शिकार​

स्टार्क की गेंद पर विराट कोहली गेंद की चमक को समझते हुए खेल रहे थे लेकिन फिर भी वो स्लिप में स्मिथ को कैच दे बैठे और 14 रन बनाकर आउट हो गए।

Credit: AP

You may also like

चुन-चुन के मारा: लंदन में दिखी ठाकुर की ...
मॉडल्स नहीं, ये पाकिस्तानी क्रिकेटरों की...

​पूर्व पाक क्रिकेटर का दावा​

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने ये सभी दावे किए हैं और गेंद की चमक को लेकर तमाम ऐसी बातें बताई हैं जो बॉल टैंपरिंग की ओर इशारा करती हैं।

Credit: AP

​जब गेंद बदली गई​

अली ने कहा- जब गेंद बदली गई, उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया लय में था। साफ-साफ गेंद के साथ छेड़छाड़ की और कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा। कोई नहीं सोच रहा ये हो क्या रहा है। सबसे बड़ा उदाहरण है कि बल्लेबाज गेंद को छोड़ते हुए बोल्ड हुए हैं।

Credit: AP

​मिचेल स्टार्क की वो गेंद​

बासित अली ने कहा- आप 16वें, 17वें और 18वें ओवर को देखिए। जिस गेंद पर विराट कोहली आउट हुए, उस दौरान गेंद पर चमक को देखिए। मिचेल स्टार्क के हाथ में गेंद थी और चमक वाला हिस्सा बाहर की तरफ था, लेकिन फिर भी गेंद बाहर की तरफ निकल रही थी।

Credit: AP

​पुजारा वाला विकेट​

बासित बोले- ग्रीन ने पुजारा की तरफ गेंद की चमक रखते हुए गेंद फेंकी और बॉल सीधे अंदर की तरफ चली गई? मैं दंग हूं। क्या गेंद कभी 15-20 ओवर के अंदर रिवर्स स्विंग करती है, वो भी ड्यूक बॉल? कूकाबूरा गेंद जरूर रिवर्स कर सकती है लेकिन ड्यूक गेंद कम से कम 40 ओवर तक चलती ही है।

Credit: AP

​जब स्मिथ ने मानी थी गलती​

2018 का बॉल टैंपरिंग कांड कोई कैसे भूल सकता है। उस विवाद के बाद तब के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध तक लगा दिया गया था। स्मिथ ने प्रेस के सामने बात कबूली थी।

Credit: AP

​सैंडपेपर गेट विवाद​

उस दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कैमरन बैनक्रॉफ्ट सैंडपेपर से बॉल से छेड़छाड़ करते पाए गए थे। बाद में उस मामले को सैंडपेपर गेट नाम से भी जाना जाने लगा था।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: चुन-चुन के मारा: लंदन में दिखी ठाकुर की ठकुराई

ऐसी और स्टोरीज देखें