IPS के बेटे ने IPL में मचाया धमाल, पंजाब ने गलती से खरीदा था

शिवम अवस्थी

Apr 05, 2024

​रोमांचक IPL मुकाबला​

अहमदाबाद में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक IPL मैच हुआ।

Credit: AP

​शुभमन की शानदार पारी​

पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल के दम पर GT ने 200 रन का लक्ष्य दिया।

Credit: AP

​लड़खड़ाई पंजाब किंग्स​

जवाब में उतरी पंजाब की टीम ने एक समय 70 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

Credit: AP

​शशांक की एंट्री​

इसके बाद सातवें नंबर पर शशांक सिंह की एंट्री हुई और सब कुछ बदल गया।

Credit: AP

You may also like

IPL 2024 के सबसे तेज बॉलर मयंक यादव की ह...
इरफान ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम ...

​धुआंधार पारी​

शशांक सिंह ने 29 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली और पंजाब को 19.5 ओवर में जीत दिला दी।

Credit: AP

​बाउंड्री की बौछार​

शशांक सिंह की इस धुआंधार पारी में 6 चौके और 4 चौके शामिल रहे।

Credit: AP

​गलती से खरीदा था​

पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को आईपीएल नीलामी में गलती से खरीदा था। उनको नाम सुनने में गड़बड़ी हुई लेकिन वे हामी भर चुके थे और नियम के हिसाब से हैमर नीचे गिरने के बाद शशांक 20 लाख रुपये में बिक चुके थे।

Credit: AP

​कई आईपीएल टीमें​

इससे पहले शशांक सिंह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। वो घरेलू क्रिकेट में मुंबई, पु्दुचेरी और छत्तीसगढ़ के लिए खेल चुके हैं।

Credit: AP

​IPS अफसर का बेटा​

32 साल के शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के भिलाई से आते हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1991 को हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक वो एक आईपीएस अफसर के बेटे हैं। शशांक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बड़े फैन हैं।

Credit: AP

​पहले भी रचा इतिहास​

शशांक एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बने थे जिसने विजय हजारे ट्रॉफी के एक ही मैच में 150 रन जड़ने और 5 विकेट लेने का कमाल किया था।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IPL 2024 के सबसे तेज बॉलर मयंक यादव की हाईट जान आप चौंक जाएंगे

ऐसी और स्टोरीज देखें