Aug 22, 2023

एशिया कप में रनों की बरसात करने वाले 10 खिलाड़ी, टॉप पर भारतीय

Shekhar Jha

​ विराट कोहली​

एशिया कप की सबसे बड़ी विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों 183 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और एक छक्का निकला था।

Credit: ICC Twitter

​यूनिस खान ​

पाकिस्तान के यूनिस खान एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 18 जुलाई 2004 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 122 गेंदों पर 144 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जमाए थे।

Credit: ICC Twitter

​मुश्फिकुर रहीम​

बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 सितंबर 2018 को श्रीलंका के खिलाफ 150 गेंदों पर 144 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जमाए थे।

Credit: ICC Twitter

​शोएब मलिक ​

पाकिस्तान के शोएब मलिक का भी नाम एशिया कप में हाईएस्ट स्कोर करने वाले लिस्ट में शामिल है। वे 25 जुलाई 2004 को भारत के खिलाफ 127 गेंदों पर 143 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और एक छक्का जमाया था।

Credit: ICC

You may also like

एशिया कप की एक पारी पांच विकेट चटकाने वा...
एशिया कप के किस स्टेडियम में बैठ सकते है...

​सौरव गांगलुी​

भारत के सौरव गांगुली ने 30 मई 2000 को बांग्लादेश के खिलाफ 124 गेंदों पर 134 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के जमाए थे।

Credit: ICC Twitter

​अर्जुन रणतुंगा ​

श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा भी सबसे बड़ी पारी की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 18 जुलाई 1997 को भारत के खिलाफ 152 गेंदों पर 131 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 17 चौके जमाए थे।

Credit: ICC Twitter

​सनथ जयसूर्या​

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 30 जून 2008 को बांग्लादेश के खिलाफ 88 गेंदों पर 130 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 6 छक्के निकले थे।

Credit: ICC Twitter

​शिखर धवन ​

भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन भी रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल चुके हैं। उन्होंने 18 सितंबर 2018 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 120 गेंदों पर 127 रन बनाए थे।

Credit: ICC Twitter

​इयाज अहमद​

पाकिस्तान के इयाज अहमद ने 29 अक्टूबर 1988 को बांग्लादेश के खिलाफ 87 गेंदों पर 124 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जमाए थे।

Credit: ICC Twitter

​शाहिद अफरीदी ​

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी भी एशिया कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चुके हैं। वे 21 जून 2010 को बांग्लादेश के खिलाफ 60 गेंदों पर 17 चौके और 4 छक्के की मदद से 124 रन की शानदार पारी खेली थी।

Credit: ICC Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: एशिया कप की एक पारी पांच विकेट चटकाने वाले ये टॉप-10 खिलाड़ी

ऐसी और स्टोरीज देखें