Nov 27, 2023

IPL में जब टीमें हुईं शर्म से लाल, ये हैं 10 सबसे छोटे स्कोर

शिवम अवस्थी

​1. बैंगलोर-कोलकाता मैच (2017)​

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को 49 रन पर ऑलआउट कर दिया था। ये आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है।

Credit: BCCI/Twitter

​2. राजस्थान-बैंगलोर मैच (2009)​

राजस्थान और बैंगलोर के बीच 2009 में खेले गए आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम 58 रन पर सिमट गई थी।

Credit: Twitter

​3. राजस्थान-बैंगलोर मैच (2023)​

इसी साल खेले गए आईपीएल में बैंगलोर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 59 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

Credit: BCCI/Twitter

​4. दिल्ली-मुंबई (2017), दिल्ली-पंजाब (2017)​

आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को 66 रन पर समेट दिया था और उसी सीजन में पंजाब ने भी दिल्ली की टीम को एक रन ज्यादा 67 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

Credit: BCCI/Twitter

You may also like

रैना ने खेली है IPL इतिहास की सबसे बेहतर...
IPL में इन टीमों को संभाला है सबसे ज्याद...

​5. कोलकाता-मुंबई मैच (2008)​

आईपीएल के पहले सीजन में सबसे छोटा स्कोर कोलकाता ने बनाया था जब उनको मुंबई इंडियंस ने 67 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

Credit: BCCI/Twitter

​6. बैंगलोर-हैदराबाद मैच (2022)​

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तब शर्मिंदा किया जब उनको 68 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Credit: BCCI/Twitter

​7. बैंगलोर-चेन्नई मैच (2019)​

आईपीएल 2019 में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 70 रन पर समेट दिया था।

Credit: BCCI/Twitter

​8. बैंगलोर-राजस्थान मुकाबला (2014)​

आईपीएल 2014 में अबु धाबी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर की टीम को 70 रन पर समेट दिया था। ये दूसरी बार था जब बैंगलोर की टीम 70 पर ऑलआउट हुई थी।

Credit: BCCI/Twitter

​9. पंजाब-पुणे मैच (2017)​

राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने आईपीएल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 73 रन पर ऑलआउट कर दिया था।

Credit: BCCI/Twitter

​10. कोच्चि-डेक्कन (2011)​

कुछ समय के लिए आईपीएल खेलने वाली टीमें कोच्चि टस्कर्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच आईपीएल 2011 में हुए मैच में कोच्चि की टीम 74 रन पर सिमट गई थी।

Credit: BCCI/Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रैना ने खेली है IPL इतिहास की सबसे बेहतरीन पारी

ऐसी और स्टोरीज देखें