माता सीता के हाथ में घास का तिनका देख क्यों डर जाता था रावण
लवीना शर्मा
घास के तिनके का क्या है रहस्य
रामायण अनुसार जब रावण माता सीता से मिलने अशोक वाटिका जाता था तो माता सीता अपने हाथ में घास का तिनका उठा लेती थीं।
Credit: twitter
रावण को मिला था श्राप
कहते हैं एक बार रावण ने एक तपस्विनी के साथ दुराचार किया था। जिस कारण उस तपस्विनी ने रावण को भयंकर श्राप दिया था।
Credit: twitter
तपस्विनी ने दिया था श्राप
तपस्विनी ने रावण को श्राप दिया कि जब भी वह किसी स्त्री को उसकी मर्जी के बिना स्पर्श करेगा तो एक घास का तिनका उस स्त्री की रक्षा करेगा। ये तिनका रावण को उसी समय भस्म कर देगा।
Credit: twitter
कहते हैं यही वजह थी जिससे माता सीता के हाथ में घास का तिनका देख रावण दूरी बना लेता था।
Credit: twitter
You may also like
वास्तु अनुसार भी नंबर 1 है मुकेश अंबानी ...
सुख-समृद्धि के लिए घर में रखें इस रंग का...
घास के तिनके से जुड़ी एक अन्य कथा
जब राजा दशरथ और समस्त रघुवंश के लोगों को माता सीता पहली बार मिष्ठान खिला रही थीं। उस दौरान एक तिनका राजा दशरथ की थाली में आ गिरा। कहते हैं उस तिनके को माता सीता ने घूर कर देखा तो वह बुरी तरह राख हो गया।
Credit: twitter
राजा दशरथ ने माता सीता से मांगा वचन
माता सीता का ये चमत्कार राजा दशरथ ने देख लिया और उन्होंने माता सीता से किसी भी शत्रु को क्रोधी की दृष्टि से न देखने का वचन लिया। कहते हैं यही वचन माता सीता ने अशोक वाटिका में निभाया।
Credit: twitter
इसलिए घास के तिनके को देखती थीं माता सीता
राजा दशरथ को दिए वचन के कारण ही माता सीता घास के तिनके को देखती थीं नहीं तो उन्हें पता था कि उनकी दृष्टि से रावण वहीं भस्म हो जाता।
Credit: twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: वास्तु अनुसार भी नंबर 1 है मुकेश अंबानी का एंटीलिया, जानिए क्या हैं खूबियां