Mar 12, 2025
By: Medha Chawlaहोली, सनातन हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक मानी जाती है। ये उत्सव प्यार और खुशियों के रंगों के साथ मनाया जाता है।
Credit: canva
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली का रंगोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
Credit: canva
होली का त्योहार भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों से जुड़ा माना जाता है, जिसकी पौराणिक मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं।
Credit: canva
होली की मनाने की परंपरा प्रह्लाद की भक्ति और नरसिंह अवतार से जुड़ी है। भगवान विष्णु की महिमा के कारण ही इस पर्व का धार्मिक महत्व।
Credit: canva
होली का पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी से भी संबंधित माना जाता है। होली के पर्व को ब्रज और उसके आसपास के क्षेत्र में फाग उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
Credit: canva
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में होली को अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। लोक मान्यताओं में इन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
Credit: canva
बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि यहां फूलों की होली खेलने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Credit: canva
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास की नवमी को राधारानी के धाम बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती है।
Credit: canva
मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन यहां पर भजन-कीर्तन होते हैं और नृत्य आदि जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स