Apr 10, 2025

इस्लाम में वलीमा क्या होता है? पैगंबर मुहम्मद ने की थी इसकी शुरुआत

Laveena Sharma

​वलीमा एक विवाह भोज है जो मुस्लिम समुदाय में शादी के बाद आयोजित किया जाता है।​

Credit: pinterest.com

Islamic Calendar 2025

​यह शादी की खुशी में दिया जाने वाला एक प्रकार का स्वागत समारोह या रिसेप्शन होता है।​

Credit: pinterest.com

​ऐसी हुई शुरुआत​

कहते हैं पैगंबर मुहम्मद ने अपनी शादियों के बाद वलीमा आयोजित किए थे और अपने अनुयायियों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया था।

Credit: canva

​खुशी का इजहार करने का तरीका​

वलीमा नवविवाहित जोड़े के लिए अपनी शादी की खुशी को दोस्तों, परिवार और समुदाय के साथ साझा करने का एक अवसर होता है।

Credit: canva

You may also like

सुख-समृद्धि में कमी ला सकता है इस रंग का...
क्या है नियोग प्रथा, जिससे पांडु और धृतर...

​एक सामाजिक समारोह​

यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक समारोह है जहां रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी इकट्ठा होते हैं और नए जोड़े को आशीर्वाद देते हैं और साथ में भोजन करते हैं।

Credit: canva

​हर किसी के लिए अनिवार्य नहीं​

वलीमा आयोजित करना वैसे अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार करने की सलाह दी जाती है। इसका उद्देश्य दिखावा या फिजूलखर्ची नहीं होना चाहिए।

Credit: canva

​​वलीमा का समय​

वलीमा आमतौर पर निकाह संपन्न होने के तुरंत बाद या अगले दिन आयोजित किया जाता है, लेकिन इसे कुछ दिनों या हफ्तों के भीतर भी कर सकते हैं।

Credit: canva

​उद्देश्य​

इसे आयोजित करने का उद्देश्य शादी होने की खुशी का इजहार करना और समुदाय के साथ संबंध मजबूत करना है।

Credit: canva

​इसलिए वलीमा है खास​

सरल शब्दों में समझें तो वलीमा मुस्लिम विवाह परंपरा का एक महत्वपूर्ण और खुशनुमा हिस्सा है जो शादी की खुशी जाहिर करने के लिए आयोजित किया जाता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सुख-समृद्धि में कमी ला सकता है इस रंग का पायदान, घर में भूलकर भी न रखें

ऐसी और स्टोरीज देखें