Aug 27, 2023

Weekly Tarot Card Reading: जानिए 28 अगस्त से 3 सितंबर तक का राशिफल

Laveena Sharma

​मेष​

इस सप्ताह मेष राशि वाले अपने वित्त को बढ़ाने पर अधिक ध्यान देंगे। रविवार तथा मंगलवार को आपके व्यावसायिक कार्यों को विस्तार मिलेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।

Credit: iStock

​वृषभ​

आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक जॉब सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय लेंगे। इस सप्ताह आप अपने निजी जीवन को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे।

Credit: iStock

​मिथुन ​

इस वीक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। लेकिन करियर लाइफ के लिए ये समय शुभ है। सप्ताह के प्रथम दो दिन से ही जॉब में सफलता प्रारम्भ हो जाएगी।

Credit: iStock

देखें आज का राशिफल

​कर्क​

यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता का है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह कर्क राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या आपको किसी काम को शुरू करने का प्रस्ताव मिल सकता है।

Credit: iStock

You may also like

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किए महाक...
Tarot Card Reading, 27 August 2023: पुत्...

​सिंह​

यह सप्ताह आत्मबल को बढ़ाते हुए अपने स्वप्नों को विस्तार देने का है। जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा।

Credit: iStock

​कन्या​

इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। जॉब को लेकर प्रगति के मार्ग खुले रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

Credit: iStock

​तुला​

आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे।

Credit: iStock

​वृश्चिक​

इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ पर ध्यान देंगे। अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में भी सफलता है।

Credit: iStock

​धनु​

इस सप्ताह धनु राशि वालों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रोफेशनल तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब को लेकर बुधवार तक कोई शुभ समाचार मिलेगा।

Credit: iStock

​मकर ​

इस सप्ताह मकर राशि के लोग नए विकल्प तलाशेंगे चाहे वह प्रेम संबंध हों या करियर के अवसर हों। इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मंगलवार तक जॉब के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। बुधवार के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे।

Credit: iStock

​कुंभ​

इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बुधवार से शनिवार के मध्य आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी।

Credit: iStock

​मीन​

इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति है। इस सप्ताह आप अपना पूरा समय और ध्यान विशेष रूप से अपने परिवार और पार्टनर को देंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किए महाकाल के दर्शन, शादी से पहले कराई ये पूजा

ऐसी और स्टोरीज देखें