यमराज की बहन मानी जाती है ये नदी, दिल्ली से होकर गुजरती है
लवीना शर्मा
यमराज की बहन हैं यमुना
हिंदू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यमुना नदी, यमराज की बहन है। जिनका एक नाम यमी भी है।
Credit: iStock
यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसका पानी नीला है वहीं गंगा का पानी हल्का मटमैला है।
Credit: iStock
यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि यमुना में स्नान करने वालों को यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।
Credit: iStock
पौराणिक कथाओं अनुसार यमुना और यमराज सूर्य भगवान की संतानें हैं।
Credit: iStock
You may also like
कैसे होते हैं मलमास में जन्मे बच्चे
Neem Karoli Baba के इन उपायों से आप बन स...
यमुना यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और प्रयागराज में गंगा से मिल जाती है।
Credit: iStock
ब्रज की संस्कृति में यमुना का है महत्वपूर्ण स्थान
भगवान श्री कृष्ण ब्रज की संस्कृति के जनक माने जाते हैं उसी स्थान पर यमुना नदी को जननी के रूप में माना जाता है। बृज धाम में मां यमुना को श्याम सुंदर श्री यमुना महारानी कह कर पुकारा जाता है।
Credit: iStock
भाई दूज पर्व से जुड़ी है यमुना-यमराज की कहानी
कहते हैं सबसे पहले यमुना देवी ने ही अपने भाई यमराज को तिलक लगाकर भाई दूज पर्व मनाया था। तब यमराज ने यमुना को आशीर्वाद दिया था कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई का तिलक करेगी उसके भाई को अकाल मृत्यु नहीं आएगी।