Aug 27, 2023

Tarot Card Reading, 27 August 2023: पुत्रदा एकादशी का राशिफल, मेष से मीन तक

Laveena Sharma

​मेष राशि​

आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। पिताजी की कोई बात आज आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

Credit: iStock

​वृष राशि​

यदि आप किसी योजना को बना रहे हैं, तो उसमें सीनियर से बातचीत अवश्य करें। माता-पिता से आप अपने मन में चल रही है उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Credit: iStock

जानें साप्ताहिक राशिफल

​मिथुन राशि​

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। लोगों से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Credit: iStock

​कर्क राशि​

कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे यदि आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

Credit: iStock

जानें रक्षाबंधन की सही डेट

You may also like

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन घर...
Lal Kitab: जानिए क्या है लाल किताब, जिसम...

​सिंह राशि​

आप अपने भविष्य को सोचकर कुछ बचत की योजना में भी धन लगाएं, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आपकी आज परिवार में किसी सदस्य से आज कोई कहासुनी हो सकती हैं।

Credit: iStock

​कन्या राशि​

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के करियर में आज उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी।

Credit: iStock

​तुला राशि​

आप किसी धन संबंधी योजना में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं और आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान कर चलना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोच रहे है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा

Credit: iStock

​वृश्चिक राशि​

अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, इसलिए किसी अजनबी से बातचीत ना करें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

Credit: iStock

​धनु राशि​

आप आज कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर अपनाएंगे और तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा आज दूर होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही वह किसी मुकाम को हासिल कर सकेंगे।

Credit: iStock

​मकर राशि​

किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Credit: iStock

​कुंभ राशि​

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा, नहीं इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Credit: iStock

​मीन राशि​

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन उन्हें उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूरी मेहनत और लगन से उन्हें पूरा करें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन घर में लाएं ये चीजे, बनेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ऐसी और स्टोरीज देखें