Jun 06, 2023

घर के मंदिर में जरूर रखें ये मूर्तियां, हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

लवीना शर्मा

​मूर्ति पूजा का विशेष महत्व​

सनातन धर्म में मूर्ति पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। भक्तजन सुबह-शाम ईश्वर की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाते हैं।

Credit: iStock

​क्या आप जानते हैं घर में कौन सी मूर्तियां रखनी चाहिए​

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मंदिर में कौन-कौन सी मूर्तियों का होना जरूरी होता है और कौन सी नहीं।

Credit: iStock

​सनातन धर्म में पंचदेव की पूजा का विशेष विधान​

पंचदेवों में भगवान गणेश, माता दुर्गा, शिव जी, सूर्य देव और श्री हरि विष्णु शामिल हैं। इनकी पूजा जरूरी मानी गई है।

Credit: iStock

​इसलिए पंचदेव की मूर्ति जरूर रखें​

घर में पंचदेव की प्रतिमा जरूर रखें और सुबह-शाम इनकी पूजा करें। कहते हैं ऐसा करने से सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

Credit: iStock

You may also like

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ऐसे लोग होते है...
घर में इस दिशा में लगाएं शीशा, पैसों से ...

​पूजाघर में ऐसी मूर्तियां न रखें​

किसी भी देवी या देवता की रौद्र रूप वाली तस्वीर भी घर में नहीं रखनी चाहिए।

Credit: iStock

​पूर्वजों की तस्वीर भी मंदिर में न रखें​

घर के मंदिर में कभी भी पितरों की तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए। इससे बुरे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पितरों की तस्वीर घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए।

Credit: iStock

​साधु-संतों के चित्र भी मंदिर में नहीं रखें​

घर के मंदिर में साधु-संतों की तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए। मंदिर में सिर्फ हिंदू देवी-देवताओं की ही तस्वीर होनी चाहिए। साधु-संत की तस्वीर आप पूजाघर से अलग किसी दीवार पर लगा सकते हैं।

Credit: iStock

​मूर्ति रखने का विधान​

घर में 2 शिवलिंग, 3 गणेश, 2 शंख, 2 सूर्य, 3 दुर्गा मूर्ति, 2 गोमती चक्र और 2 शालिग्राम नहीं होने चाहिए।

Credit: iStock

​इस तरह की मूर्ति भी घर में न रखें​

घर में माता काली, शनिदेव और भैरवजी की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। साथ ही माता लक्ष्मी की खड़ी हुई मूर्ति भी न रखें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

ऐसी और स्टोरीज देखें