Aug 25, 2023

​September 2023Tarot Card Reading: सितंबर का टैरो राशिफल, मेष से मीन तक

Laveena Sharma

​मेष राशि​

इस महीने करियर में विकास और सफलता प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन मुश्किलों भरा रहने की आशंका है। आर्थिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

Credit: iStock

​वृषभ राशि​

सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी तभी आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में से लेकर प्रेम जीवन तक में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में किसी भी तरह की लड़ाई झगड़े से बचने की जरूरत है। आर्थिक जीवन में परेशानियां आएंगी।

Credit: iStock

September 2023 Festival List

​मिथुन राशि​

सितंबर के महीने में करियर के लिहाज से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में बेहद ही शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष भी शानदार रहेगा। स्वास्थ्य मोर्चे पर भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

Credit: iStock

​कर्क राशि​

इस महीने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में भी नुकसान की संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में अशांति के योग बन रहे हैं। आर्थिक जीवन के लिहाज से भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो महीने के अंत में किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। घर में किसी करीबी की सेहत बिगड़ सकती है।

Credit: iStock

Raksha Bandhan 2023 Date

You may also like

Tarot Card Reading: जानें सभी 12 राशियों...
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के इतने दिन बाद लग...

​सिंह राशि​

सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

Credit: iStock

​कन्या राशि सितंबर राशिफल​

कार्यक्षेत्र में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। कड़ी मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह महीना अनुकूल संकेत नहीं दे रहा है। आर्थिक जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। पाचन संबंधी समस्याएं और सर दर्द की परेशानियां हो सकती है।

Credit: iStock

​तुला राशि सितंबर राशिफल​

सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट रहने वाले हैं। बिजनेस जातकों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य पक्ष में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Credit: iStock

​वृश्चिक राशि​

करियर में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। बिजनेस जातकों के लिए भी यह महीना अनुकूल नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों के बीच वाद-विवाद जैसी समस्या देखने को मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में रिश्ते में अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है।

Credit: iStock

​धनु राशि​

सितंबर के महीने में धनु राशि वालों को करियर क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। शिक्षा के लिहाज से महीने का दूसरा भाग आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जो जातक विवाह की योजना बना रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है। स्वास्थ्य पक्ष भी इस महीने अच्छा रहने वाला है।

Credit: iStock

​मकर राशि​

मकर राशि के जातकों को इस महीने करियर मोर्चे पर मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां आने के आसार हैं। इस महीने आपको धन लाभ तो होगा लेकिन खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे। इस महीने आंखों में दर्द जैसी परेशानियां रहने वाली हैं।

Credit: iStock

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों को सितंबर के महीने में करियर पक्ष में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है जिससे आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम की कमी रहेगी और किसी न किसी बात को लेकर वाद-विवाद होता रहेगा। आर्थिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन हानि के आसार हैं।

Credit: iStock

​मीन राशि​

मीन राशि वालों को सितंबर के महीने में करियर पक्ष में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में कुछ खास लाभ प्राप्त होने की कम संभावना है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर रहेगी।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Tarot Card Reading: जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

ऐसी और स्टोरीज देखें