Oct 07, 2025
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है, जहां भक्त भूत-प्रेत बाधाओं और मानसिक परेशानियों से मुक्ति के लिए आते हैं। इस मंदिर में कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है।
Credit: pexels
मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद (जैसे लड्डू) मंदिर में ही ग्रहण करें, घर ले जाना वर्जित है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां घर आ सकती हैं।
Credit: pexels
मंदिर से कोई खाने-पीने की वस्तु, पानी की बोतल या सुगंधित सामान घर न ले जाएं।
Credit: pexels
मंदिर आने से कम से कम एक हफ्ते पहले मांस, मछली, अंडा, शराब, लहसुन, प्याज आदि तामसिक भोजन बंद कर दें।
Credit: pexels
मंदिर में काले रंग के वस्त्र न पहनें। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है।
Credit: pexels
बालाजी महाराज ही संकट काटते हैं, किसी के बहकावे में आकर धन या समय नष्ट न करें।
Credit: pexels
मंदिर में पूजन सामग्री हाथ से न छुएं।
Credit: pexels
मंदिर के अंदर फोटो या वीडियो न बनाएं। दर्शन के बाद घर जाते समय पीछे न मुड़ें।
Credit: pexels
मेहंदीपुर बालाजी में नियमों का उल्लंघन नकारात्मक परिणाम ला सकता है।
Credit: pexels
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स