Mar 31, 2025
Medha Chawlaन्येपी त्योहार विशेष रूप से इंडोनेशिया के बाली द्वीप में मनाया जाता है, जहां हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।
Credit: canva
संस्कृत मूल के इस शब्द का अर्थ शांति बनाए रखना होता है और इस त्योहार का पूरा सार भी इसी पर केंद्रित है।
Credit: canva
इस दिन सभी को 24 घंटे तक पूरी तरह से शांत रहना होता है। ऐसे में किसी भी प्रकार का शोर मचाने की अनुमति नहीं होती है।
Credit: canva
न्येपी के दौरान सभी वाहन बंद रहते हैं, लोग अपने घरों में रहते हैं, और यहां तक कि हवाई जहाजों के मार्ग भी बदले जाते हैं ताकि शांति बनी रहे।
Credit: canva
न्येपी की पूर्व संध्या बाली में पेंगरुपुकन अनुष्ठान आयोजित किया जाता है जिसमें जुलूस, पारंपरिक नृत्य और कागज से बनी राक्षसों की प्रतिमाएं शामिल होती हैं।
Credit: canva
राक्षसों की प्रतिमाओं को ओगोह-ओगोह कहा जाता है जिन्हें पुरुषों के द्वारा सड़क पर तीन बार घुमाया जाता है और शोरगुल के साथ शुद्धिकरण किया जाता है।
Credit: canva
बाली में इसे हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग ध्यान करते हैं।
Credit: canva
ऐसा माना जाता है कि इस दिन उपवास रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और तन-मन शुद्ध होता है।
Credit: canva
न्येपी त्योहार को एक नए और सकारात्मक वर्ष की शुरुआत के लिए मनाया जाता है, ताकि समाज में शांति और समृद्धि बनी रहे।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स