Mar 03, 2025
होलिका की राख को घर लाएं और हर कोने में उसके अंश को रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।
Credit: canva
होलिका दहन से पूर्व सूत से अपने शरीर को नापें और फिर उसे 7 फोल्ड में करके दहन में फेंक दें। ऐसा करने से भी खराब नजर उतर जाती है।
Credit: canva
जिस जगह होली का दहन हो रहा हो, वहां पर एक अनार की लकड़ी पर उस आदमी का नाम लिखकर उसके ऊपर हरा गुलाल डालकर होलिका में डाल दें। आपका धन वापस मिल जाएगा।
Credit: canva
होली के दिन पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र और एक सिक्का चांदी का काले कपड़े में बांधकर, होली की 11 बार परिक्रमा करके 108 बार ‘ऊँ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें और इसे होली की अग्नि में प्रवाहित करें।
Credit: canva
बच्चे के हाथों से पान, नारियल और सुपारी को होलिका दहन वाली जगह पर दान कर दें।
Credit: canva
होलिका दहन के दिन 8 नींबू लेकर उसे अपने ऊपर से 21 बार उतारे। इन्हें ले जाकर जलती होली में चढ़ा दें। फिर होलिका की 8 परिक्रमा करें और मन ही मन अपनी कामना पूर्ति की प्रार्थना देवी होलिका से करें।
Credit: canva
अगर रोग से परेशान हैं तो होली वाले दिन पान का पत्ता, गुलाब का ताजा फूल और बताशे लेकर रोगी के ऊपर से 31 बार उतारें और किसी चौराहे पर रख दें।
Credit: canva
विवाह में दिक्कत आ रही है तो होली वाले दिन पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी को गांठ बांधकर शिवलिंग पर रखें और श्री शिव दारिद्र दहन स्तोत्र का पाठ करें।
Credit: canva
होलिका दहन से बची हुई राख को अपने घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से बरकत आती है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स