Apr 28, 2025

अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्‍यों करें

Medha Chawla

​शुभ तिथि​

हिंदू मान्‍यताओं में अक्षय तृतीया को एक शुभ तिथि माना गया है। 2025 में यह पर्व 30 अप्रैल को है।

Credit: canva

​​विष्‍णु जी का प्र‍िय ​

अक्षय तृतीया को भगवान विष्‍णु का प्र‍िय पर्व माना जाता है। इस दिन तमाम शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं।

Credit: canva

​तुलसी पूजा​

अक्षय तृतीया के मौके पर तुलसी का पूजन भी शुभ माना जाता है। तुलसी देवी को मां लक्ष्‍मी का ही एक रूप माना जाता है।

Credit: canva

​विष्णु-लक्ष्‍मी पूजन​

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और लक्ष्‍मी जी के पूजन का विधान है। इसी के साथ ही तुलसी का पूजन भी इस दिन करना शुभ माना गया है।

Credit: canva

You may also like

धोनी का 7 तो पंत का चार, इस मूलांक से ता...
अक्षय तृतीया पर अयोध्या में टूटेगी 100 स...

​कैसे करें तुलसी पूजन​

अक्षय तृतीया पर सुबह लाल रंग के वस्‍त्र पहनकर तुलसी जी के गमले के पास की जगह साफ करें। फ‍िर इनको श्रृंगार और पूजन सामग्री भेंट करें।

Credit: canva

​प्रसाद और दीया​

इसके बाद हलवा या किसी मीठी चीज का प्रसाद चढ़ाने के बाद घी का दीया लगाकर रख दें।

Credit: canva

​तुलसी पूजा कैसे करें ​

मान्‍यता है कि अक्षय तृतीया पर तुलसी के पौधे के आगे देसी घी का दीपक जलाने और उनकी परिक्रमा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

Credit: canva

​सकारात्मक ऊर्जा ​

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर तुलसी पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और शांति का वास होता है।

Credit: canva

​लक्ष्‍मी कृपा ​

अक्षय तृतीया पर तुलसी के पौधे की पूजा करने से लक्ष्‍मी जी प्रसन्‍न होना माना जाता है। तुलसी जी को मां लक्ष्‍मी का ही एक रूप माना गया है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: धोनी का 7 तो पंत का चार, इस मूलांक से ताल्लुक रखते हैं IPL Teams के कप्तान

ऐसी और स्टोरीज देखें