Nov 15, 2025
Credit: canva and tnn
ये शार्क 'टोर्टुगुएरो नेशनल पार्क' के पास मछली पकड़ने की यात्रा के दौरान, शोधकर्ताओं को मिली।
Credit: canva and tnn
विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्लभ खोज है, और अपनी तरह की पहली ज्ञात घटना है।
Credit: canva and tnn
ये नारंगी शार्क बताती है कि समुद्र ऐसी प्रजातियों से भरा पड़ा है जो अनोखे रंग और पैटर्न से युक्त है।
Credit: canva and tnn
बता दें, शार्क आमतौर पर अपने धूसर, नीले और मंद रंगों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन यह विशेष शार्क अपने चटक नारंगी रंग के कारण तुरंत ही अलग दिखाई दी।
Credit: canva and tnn
वैज्ञानिकों का मानना है कि शार्क का असामान्य रूप ज़ैंथिज़्म (xanthism) नामक एक स्थिति के कारण होता है। इस स्थिति के कारण त्वचा में पीले या नारंगी रंग के पिगमेंट की उपस्थिति बढ़ जाती है और गहरे रंग कम हो जाते हैं।
Credit: canva and tnn
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह रंग प्राकृतिक आनुवंशिक परिवर्तन के कारण होता है और जानवर के लिए हानिकारक नहीं है।
Credit: canva and tnn
दिलचस्प बात यह है कि नारंगी शार्क की आंखे सफेद पाई गईं - जो इस बात का संकेत है कि उसे भी ऐल्बिनिजम हो सकता है। ऐल्बिनिजम तब होता है जब किसी जानवर के शरीर में 'मेलेनिन' का उत्पादन बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता है।
Credit: canva and tnn
यह वह रंगद्रव्य है जो त्वचा, बालों और आंखों को रंग देता है।
Credit: canva and tnn
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स