Aug 28, 2024
अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स 5 जून से फंसी हुई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर भी हैं।
Credit: NASA/AP/iStock
सुनीता का अंतरिक्ष यान खराब हो गया था, लेकिन अब उनकी वापसी की योजना तैयार है। उनकी फरवरी 2025 में वापसी हो सकती है।
Credit: NASA/AP/iStock
लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष में एकबार में सबसे ज्यादा दिन गुजारने का रिकॉर्ड वैलेरी पोल्याकोव के नाम है।
Credit: NASA/AP/iStock
वैलेरी पोल्याकोव ने एक बार में जनवरी 1994 से लेकर मार्च 1995 तक यानी 437 दिन अंतरिक्ष में गुजारे थे।
Credit: NASA/AP/iStock
उस वक्त वैलेरी पोल्याकोव ने मीर स्पेस स्टेशन पर इतना लंबा समय बिताया, जो अब बंद हो चुका है।
Credit: NASA/AP/iStock
अगर फरवरी 2025 में सुनीता विलियम्स की वापसी हो जाती है तो वैलेरी पोल्याकोव का रिकॉर्ड कायम रहेगा।
Credit: NASA/AP/iStock
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सबसे ज्यादा दिन गुजारने का रिकॉर्ड अमेरिका के फ्रैंक रुबियो, रूस के सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन का है। इन लोगों ने 371 दिन बिताए थे।
Credit: NASA/AP/iStock
रूसी एस्ट्रोनॉट ओलेग कोनोनेंको ने कई मिशनों को मिलाकर अंतरिक्ष में 1000 से ज्यादा दिन गुजारे हैं। उन्होंने यह उपलब्धि एक मिशन में हासिल नहीं की।
Credit: NASA/AP/iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स