Sep 26, 2024

सुनीता विलियम्स को बचाने जा रहे ये दो अंतरिक्ष यात्री; जानें

Anurag Gupta

​इस दिन रवाना होंगे अंतरिक्ष यात्री​

सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए दो अंतरिक्ष यात्री 28 सितंबर को फ्लोरिडा स्थित स्पेस स्टेशन से उड़ान भरेंगे।

Credit: https://x.com/SpaceX

​कौन-कौन हैं शामिल?​

क्रू-9 मिशन के दो चालक दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अलेक्सांद्र गोरबुनोव शामिल हैं।

Credit: https://x.com/SpaceX

सुनीता स्पेस में कैसे रह रहीं?

​कौन हैं निक हेग?​

निक हेग को साल 2013 में नासा के अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था और उन्हें अंतरिक्ष में अबतक 203 दिन बिताने का तजुर्बा है।

Credit: https://x.com/SpaceX

​स्पेस स्टेशन का दूसरा मिशन​

निक हेग ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए पहली बार उड़ान भरी थी और यह उनका दूसरा मिशन है। फिलहाल क्रू-9 मिशन के कमांडर के तौर पर उड़ान भरेंगे।

Credit: https://x.com/SpaceX

You may also like

दो दिन बाद पृथ्वी को मिलेगा एक और चांद; ...
प्रकाश के बाद सबसे तेज रफ्तार किसकी है? ...

​अलेक्सांद्र गोरबुनोव कौन हैं?​

रूसी अलेक्सांद्र गोरबुनोव को दो बड़े अंतरिक्ष मिशनों का अनुभव है जिसमें सोयुज टीएमए-28 और सोयुज एमएस-09 शामिल है। और वह अंतरिक्ष में 360 दिन से ज्यादा समय बिता चुके हैं।

Credit: https://x.com/SpaceX

​अलेक्सांद्र की क्या है भूमिका​

क्रू-9 मिशन के तहत अलेक्सांद्र गोरबुनोव मिशन एक्सपर्ट के रूप में स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाले हैं। फिलहाल दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने लॉन्चिंग वाले दिन होने वाली गतिविधियों का रिहर्सल कर लिया है।

Credit: https://x.com/SpaceX

​कब लॉन्च होगा मिशन​

अगर सबकुछ ठीक रहा तो 28 सितंबर को क्रू-9 मिशन भारतीय समयानुसार रात 10:47 बजे लॉन्च होगा जिसे नासा के आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आधे घंटे पहले लाइव देखा जा सकेगा।

Credit: https://x.com/SpaceX

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दो दिन बाद पृथ्वी को मिलेगा एक और चांद; क्या देख पाएंगे आप?

ऐसी और स्टोरीज देखें