Sep 20, 2025
NASA ने अनुमान लगाया था कि वर्तमान 25वां सोलर साइकिल (2020-2031) कमजोर होगा, लेकिन यह उम्मीद से ज्यादा एक्टिव निकला।
Credit: iStock
वैज्ञानिकों को नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है। सूरज के अंदर की जटिल प्रक्रियाएं इसका कारण हो सकती हैं, जो अभी पूरी तरह समझी नहीं गई हैं।
Credit: iStock
वैज्ञानिकों ने पाया कि सूरज का असली चक्र 22 साल का हो सकता है, जिसे हेल साइकिल कहते हैं. इसमें दो सोलर साइकिल (11+11 साल) मिलकर एक पूरा चक्र बनाते हैं।
Credit: iStock
नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के प्लाज्मा भौतिकशास्त्री जेमी जसिंस्की ने जानकारी दी कि सभी संकेत बता रहे थे कि सूरज कम गतिविधि के लंबे दौर में जा रहा है। लेकिन यह उल्टा हो गया।
Credit: iStock
वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज की गतिविधियां 2008 से धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। यह 11 साल के चक्र से बाहर जा रही है।
Credit: iStock
सौर मिशन जैसे पार्कर सोलर प्रोब और सोलर ऑर्बिटर से डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। यह स्टडी 'द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स' में छपी है।
Credit: iStock
जब सूरज से सोलर स्टॉर्म या फ्लेयर निकलते हैं, तो वे धरती की तकनीकी प्रणालियों को हिला सकते हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स