Dec 11, 2025
खगोलविदों ने ऐसे बाह्यग्रह (Exoplanet) की खोज की है, जिसे 'सुपर अर्थ' कहा जा रहा है।
Credit: iStock
इस सुपर अर्थ को हम HD 20794 d के नाम से जानते हैं, जो HD 20794 तारे की परिक्रमा करता है।
Credit: iStock
इस बाह्यग्रह की खोज के साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि HD 20794 d पर हमारे ग्रह जैसा वातावरण हो सकता है।
Credit: iStock
HD 20794 d नामक बाह्यग्रह पृथ्वी से लगभग 20 प्रकाश वर्ष दूर एरिडेनस (Eridanus) तारामंडल में स्थित है।
Credit: iStock
HD 20794 की परिक्रमा करना वाला HD 20794 d एकमात्र ग्रह नहीं है। HD 20794 तारा हमारे सूर्य से थोड़ा छोटा है और सालों से खगोलविद इस पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं।
Credit: iStock
इस बाह्यग्रह को अपने तारे की एक परिक्रमा करने में 647 दिन का समय लगता है, जो यह दर्शाता है कि ग्रह रहने लायक क्षेत्र में मौजूद है।
Credit: iStock
HD 20794 d का द्रव्यमान पृथ्वी से 6.6 गुना अधिक है और खगोलविदों ने इसे चिली में यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला के दूरबीनों पर ESPRESSO और HARPS स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग करके खोजा था।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स