Jul 19, 2025

अंगूठी से लेकर पेंगुइन तक... स्पेस में दिखे रहस्यमयी नजारें

Anurag Gupta

​कार्टव्हील गैलेक्सी ​

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने कार्टव्हील गैलेक्सी का दुर्लभ नजारा कैप्चर किया। कार्टव्हील गैलेक्सी के आस-पास कुछ अन्य गैलेक्सी यानी आकाशगंगाएं भी दिखाई दे रही हैं।

Credit: NASA/NASAWebb

​कहां है कार्टव्हील गैलेक्सी?​

कार्टव्हील गैलेक्सी पृथ्वी से लगभग 500 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्कल्प्टर तारामंडल में स्थित है।

Credit: NASA/NASAWebb

प्लेन से गुलाबी पाउडर क्यों गिरा रहे?

​पेंगुइन गैलेक्सी ​

जेम्स वेब ने पेंगुइन को अंडे के साथ डांस करते हुए कैप्चर किया। डीप स्पेस में पेंगुइन गैलेक्सी अपनी साथी एग गैलेक्सी के साथ ब्रह्मांडीय डांस कर रही थी।

Credit: NASA/NASAWebb

​अंतरिक्ष में दिखी अंगूठी ​

जेम्स वेब ने एक क्वासर से पैदा होने वाली रोशनी को कैप्चर किया है, जो अंतरिक्ष में अंगूठी की तरह दिखाई दे रही है।

Credit: NASA/NASAWebb

You may also like

3.84 लाख KM दूर चंदा मामा पर कितने लोग च...
अंतरिक्ष में दिखीं 'स्वर्ग की महारानी'!

​कहां दिखी अंगूठी​

इस क्वासर का विज्ञानी नाम RX J1131-1231 है। बता दें कि डीप स्पेस में दिखने वाली यह अंगूठी पृथ्वी से 6 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर क्रेटर तारामंडल में मौजूद है।

Credit: NASA/NASAWebb

ISS की कपोला खिड़की क्या?

​प्रोटोस्टार L1527 ​

जेम्स वेब ने डीप स्पेस का एक दुर्लभ नजारा कैप्चर किया। इस तस्वीर में युवा प्रोटोस्टार L1527 दिखाई दे रहा है, जो महज एक लाख साल पुराना है।

Credit: NASA/NASAWebb

​एनजीसी 4449 गैलेक्सी ​

एनजीसी 4449 गैलेक्सी को कैलडवेल 21 के नाम से भी जाना जाता है, जो पृथ्वी से लगभग 12.5 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर कैनस वेनाटिसी तारामंडल में स्थित है।

Credit: NASA/NASAWebb

​क्रैब नेबुला ​

क्रैब नेबुला 6,500 प्रकाश वर्ष दूर वृषभ राशि में स्थित सुपरनोवा का अवशेष है।

Credit: NASA/NASAWebb

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 3.84 लाख KM दूर चंदा मामा पर कितने लोग चले हैं पैदल?

ऐसी और स्टोरीज देखें