Oct 09, 2024

मंगल ग्रह पर 'पंचर' हुआ नासा के रोवर का चक्का, देखें

Anurag Gupta

​NASA का रोवर हुआ 'पंचर'​

मंगल ग्रह पर मौजूद नासा के क्यूरियोसिटी रोवर का पहिया 'पंचर' हो गया है।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

​क्या है असल माजरा?​

'पंचर' से हमारा तात्पर्य है कि नासा के रोवर का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें एक बड़ा छेद दिखाई दे रहा है।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

एक और धूमकेतु आ रहा

​मंगल पर कब से मौजूद है क्यूरियोसिटी रोवर​

क्यूरियोसिटी रोवर को अगस्त 2012 में मंगल ग्रह पर भेजा गया था और 12 साल से अधिक समय से वह वहां पर घूम रहा है।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

​बेहद मजबूत है रोवर​

खगोलविदों को उम्मीद थी कि नासा का रोवर दो साल तक अपनी सेवाएं देगा, लेकिन इस रोवर ने उम्मीद से बढ़कर काम किया और अपनी मजबूती का प्रमाण दिया।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

You may also like

अंतरिक्ष से कैसी दिखती है ध्रुवीय रोशनी;...
ब्रह्मांड का आखिरी छोर कैसा दिखता है?

​कहां उतरा था रोवर​

क्यूरियोसिटी रोवर मूल रूप से गेल क्रेटर पर उतरा था और उसके चारों ओर अबतक वह 32 किमी से अधिक यात्रा कर चुका है।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

​मंगल को जानने में मिली मदद​

इस रोवर की मदद से खगोलविदों को मंगल ग्रह को समझने में काफी मदद मिली। आए दिन नासा मंगल ग्रह से जुड़ी हुई तस्वीरें साझा करता रहता है।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

​क्या काम करने लायक है रोवर?​

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर नामक 'एक्स' अकाउंट ने तस्वीर पोस्ट कर अपना हालचाल बताया। बकौल नासा, रोवर एकदम ठीक है और टीम इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो उसे हटाकर रोवर आगे बढ़ेगा।

Credit: NASA/https://x.com/MarsCuriosity

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है ध्रुवीय रोशनी; एस्ट्रोनॉट ने कैप्चर किया नजारा

ऐसी और स्टोरीज देखें