Dec 28, 2024

15 करोड़ KM से आई खुशखबरी! NASA ने कहा- एकदम फिट है पार्कर सोलर प्रोब

Anurag Gupta

​पार्कर सोलर प्रोब ने रचा इतिहास​

NASA के पार्कर सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान ने इतिहास रचा है। बता दें कि अंतरिक्ष यान सूर्य के बेहद करीब जाने के बावजूद एकदम सही सलामत है।

Credit: NASA

​NASA ने क्या कुछ कहा?​

नासा के मुताबिक, पार्कर सोलर प्रोब यान पूरी तरह सुरक्षित है और सूर्य की सतह से 61 लाख किमी दूर से गुजरने के बाद भी सही से काम कर रही है।

Credit: NASA

अंतरिक्ष में दिखा मुर्गा!

​अंतरिक्ष यान ने भेजा सिग्नल​

दरअसल, नासा को अंतरिक्ष यान की बीकन टोन रिसीव हुई है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि अंतरिक्ष यान सुरक्षित है। बता दें कि धरती से सूर्य की दूरी लगभग 15 करोड़ किमी है।

Credit: NASA

​सूर्य को कहा नमस्ते​

क्रिसमस ईव पर अंतरिक्ष यान ने सूर्य के बाहरी वातावरण यानी कोरोना में छलांग लगाई थी, उस वक्त यान सूर्य की सतह से महज 61.10 लाख किमी दूर था। अबतक सूर्य के इतना करीब कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं पहुंचा है।

Credit: NASA

You may also like

क्या है ISRO का Habitat-1, लद्दाख में हु...
अंतरिक्ष से रात में कैसी दिखती है धरती? ...

​अंतरिक्ष यान की रफ्तार​

सूर्य के सबसे करीब जाते समय पार्कर सोलर प्रोब यान की रफ्तार 6.9 लाख किमी प्रति घंटा रही।

Credit: NASA

​धैर्यवान है अंतरिक्ष यान​

पार्कर सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान सूर्य के करीब जाने पर 980 डिग्री सेल्सियस का तापमान झेल गया और एकदम फिट है।

Credit: NASA

​कब हुआ था लॉन्च?​

पार्कर सोलर प्रोब अंतरिक्ष यान को 2018 में लॉन्च किया गया था।

Credit: NASA

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या है ISRO का Habitat-1, लद्दाख में हुआ इसका परीक्षण; खूब हो रही चर्चा

ऐसी और स्टोरीज देखें