Jan 05, 2026
3 जनवरी 2026 को शेयर किए गए इस वीडियो में International Space Station से सीधे नीचे की ओर झांकते हुए विशाल बादलों के भीतर चमकती पर्पल लाइटनिंग दिखाई देती है।
Credit: Don Pettit
डॉन पेटिट ने कैप्शन में rare “sprites” और “blue jets” का ज़िक्र किया। ये ऐसी बिजली होती है जो बादलों के ऊपर, ऊपरी वायुमंडल में दिखाई देती है।
Credit: Don Pettit
ISS से दिखी पर्पल लाइटनिंग किसी दैवी संकेत जैसी लगी। धरती से अदृश्य यह रोशनी तूफानी बादलों के ऊपर चमकी, जहां अंतरिक्ष से पूरा रहस्यमयी लाइट शो साफ नजर आया।
Credit: iStock
जब बहुत ज़्यादा बिजली वायुमंडल से गुजरती है, तो हवा खुद चमकने लगती है। इसी process की वजह से ये बिजली पर्पल और रेडिश शेड में नजर आती है।
Credit: iStock
धरती से देखने पर घने बादल इन rare lights को पूरी तरह ढक लेते हैं। लेकिन ISS से, लगभग 400 किलोमीटर ऊपर से, तूफानों का पूरा ओवरव्यू मिलता है।
Credit: iStock
Sprites दिखते हैं जैसे लाल रंग की विशाल जेलीफ़िश, जो बादलों के ऊपर से दर्जनों किलोमीटर तक फैल जाती हैं। ये बेहद rare और short-lived होते हैं।
Credit: iStock
Blue jets पतली नीली रोशनी की धाराएं होती हैं, जो बादलों के ऊपर से सीधी ऊंचाई की ओर shoot करती हैं, lightning का सबसे कम देखा गया रूप।
Credit: iStock
70 साल की उम्र में भी डॉन पेटिट NASA के सबसे creative astronauts में गिने जाते हैं। वह अक्सर खुद के बनाए कैमरा tools से अनोखे दृश्य कैद करते हैं।
Credit: iStock
ये वीडियो वैज्ञानिकों को समझने में मदद करते हैं कि thunderstorms और upper atmosphere के बीच बिजली कैसे travel करती है, जिसका असर मौसम और radio signals पर पड़ता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स