Mar 08, 2026
NASA के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर 'मकड़ी के जाल' जैसी अनोखी संरचना को करीब से देखा।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
क्यूरोसिटी रोवर (Curiosity Rover) रेड प्लैनेट पर 'बॉक्सवर्क' नामक भू-आकृतियों का अध्ययन कर रहा है।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
रेड प्लैनेट पर माउंट शार्प के पास पाई जाने वाली भू-आकृतियों को 'बॉक्सवर्क' कहा जाता है, जो मकड़ी के जाले जैसी प्रतीत होती हैं।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
रोवर ने 1-2 मीटर ऊंची पतली चट्टानी धारियों की खोज की, जिनके बीच में रेत से भरे गड्ढे जैसे हिस्से हैं, जो कई मील तक फैली हैं।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
वैज्ञानिकों का मानना है कि अरबों साल पहले यहां पर जमीन के नीचे पानी बहता था और जब यह पानी चट्टानों की दरारों से निकला तो उनमें खनिज जमा हो गया।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
इन खनिजों ने कुछ हिस्सों को मजबूत बनाया, जो ऊंची धारियों के रूप में दिखते हैं और कमजोर हिस्से समय के साथ गड्ढें में तब्दील हो गए।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
अंतरिक्ष से देखने पर यह संरचनाएं मकड़ी के जाले जैसी दिखती हैं। नासा ने इनकी तस्वीरें साझा की हैं।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
क्यूरोसिटी रोवर ऐसी अनोखी संरचनाओं का अध्ययन मंगल के 5 KM ऊंचे पहाड़ माउंट शार्प पर कर रहा है।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
इस खोज से ऐसे संकेत मिलते हैं कि मंगल पर पानी अपेक्षा से ज्यादा समय तक मौजूद रहा। इससे सूक्ष्म जीवन के लंबे समय तक टिके रहने की संभवना बढ़ती है।
Credit: NASA/JPL-Caltech/MarsCuriosity
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स