Dec 31, 2025

अंतरिक्ष में सैंडविच कहां से आया? किसी ने खाकर फेंक दिया!

Piyush Kumar

​NASA की बड़ी खोज ​

NASA के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अब तक का सबसे बड़ा प्रोटोप्लैनेटरी डिस्क कैद किया है। यह वही जगह होती है, जहां नए ग्रहों का जन्म होता है।

Credit: Hubble Space Telescope

​​क्या होता है Protoplanetary Disk?​​



प्रोटोप्लैनेटरी डिस्क गैस और धूल का विशाल घेरा होता है, जो किसी युवा तारे के चारों ओर घूमता है। इसी अव्यवस्थित वातावरण से धीरे-धीरे ग्रह बनते हैं।

Credit: Hubble Space Telescope

​​​नाम पड़ा ‘Dracula’s Chivito’​​



इस अनोखे डिस्क को मज़ेदार नाम दिया गया है — Dracula’s Chivito। यह नाम वैज्ञानिकों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है।


Credit: Hubble Space Telescope

​​​आकार जानकर चौंक जाएंगे​​



यह डिस्क करीब 400 अरब मील में फैला हुआ है। इसका आकार इतना विशाल है कि वैज्ञानिकों ने इसे अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात डिस्क बताया है।

Credit: Hubble Space Telescope

You may also like

ये है दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा, ...
धरती से इतनी दूर आसमान में है आकाश गंगाओ...

​​​सैंडविच वाली मजेदार तुलना​​



वैज्ञानिकों ने मज़ाकिया तौर पर कहा कि यह डिस्क चिवितो सैंडविच की तरह विशाल है।

Credit: Hubble Space Telescope

​​​नाम के पीछे की कहानी​​



इस रिसर्च से जुड़े एक वैज्ञानिक ट्रांसिल्वेनिया से हैं, जिसे ड्रैकुला की धरती माना जाता है। वहीं दूसरे वैज्ञानिक उरुग्वे से हैं, जहां का लोकप्रिय व्यंजन ‘चिवितो’ सैंडविच है।


Credit: Hubble Space Telescope

​​​ग्रहों की जन्मशाला​​



वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसे विशाल डिस्क हमें यह समझने में मदद करते हैं कि ग्रह कैसे बनते हैं और समय के साथ उनका विकास कैसे होता है।

Credit: Hubble Space Telescope

​​​क्यों है यह खोज खास?​​



इतने बड़े डिस्क का अवलोकन दुर्लभ है। इससे यह संकेत मिलता है कि कुछ तारों के आसपास ग्रह बनने की प्रक्रिया बहुत बड़े पैमाने पर हो सकती है।

Credit: Hubble Space Telescope

​​​हबल की ताकत​​



हबल की हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग क्षमता ने इस विशाल डिस्क को स्पष्ट रूप से देखने में मदद की, जो ज़मीन से संभव नहीं था।

Credit: Hubble Space Telescope

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा, देख लें पूरी आकाशगंगा!

ऐसी और स्टोरीज देखें