Jan 10, 2026

120 करोड़ KM दूर मिला 1000 फीट से ज्यादा गहरा समुद्र

Anurag Gupta

​कहां है विशालकाय समुद्र​

शनि ग्रह के चंद्रमा 'टाइटन' पर एक विशालकाय समुद्र मौजूद है जिसकी जानकारी नासा के कैसिनी स्पेसक्राफ्ट के डेटा से मिली।

Credit: iStock

​क्या है समुद्र का नाम​

टाइटन के रहस्यमय समुद्र का नाम क्रैकन मारे (Kraken Mare) है।

Credit: iStock

​क्या सबसे बड़ा चांद है टाइटन?​

टाइटन हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है। जिसकी पृथ्वी से औसतन दूरी 120 करोड़ किलोमीटर बताई जाती है।

Credit: iStock

​कैसे उजागर हुआ रहस्य​

कैसिनी के रडार ने समुद्र की गहराई के रहस्य को उजागर करने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी गहराई नहीं नाप सका

Credit: iStock

You may also like

समुद्र की गहराइयों में कहां से आई सड़क? ...
अंतरिक्ष में मेडिकल इमरजेंसी! NASA ने अच...

​क्या कुछ है खास​

पहले माना गया था कि यह सिर्फ 115 फीट गहरा है, लेकिन वैज्ञानिकों की नई रिसर्च में यह अनुमान से 10 गुना ज्यादा निकला।

Credit: iStock

​कितना गहरा है समुद्र​

वैज्ञानिकों का मानना है कि टाइटन चांद पर मौजूद रहस्यमय समुद्र 1,000 फीट से भी ज्यादा गहरा है।

Credit: iStock

​तरल समंदर​

टाइटन पर पृथ्वी जैसे तरल समुद्र मौजूद हैं और क्रैकन मारे टाइटन के 80 फीसदी तरल पदार्थ को समेटे हुए है।

Credit: iStock

​पानी का संसार?​

टाइटन पर पानी नहीं, बल्कि मीथेन और एथेन की झीलें हैं। हालांकि, यह समझना काफी पेचीदा है कि टाइटन पर मीथेन कहां से आती है।

Credit: iStock

​वातावरण​

टाइटन हमारे सौरमंडल का इकलौता चंद्रमा है जिसके पास घना वातावरण है और इसका वातावरण ज़्यादातर नाइट्रोजन से बना है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: समुद्र की गहराइयों में कहां से आई सड़क? वैज्ञानिक भी रह गए दंग!

ऐसी और स्टोरीज देखें