Oct 17, 2024
नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने बृहस्पति ग्रह के ग्रेट रेड स्पॉट पर अजीब सी हलचल देखी है।
Credit: iStock/Canva
दरअसल, ग्रेट रेड स्पॉट लगभग हर 90 दिन में अंदर-बाहर हो रहा है, लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है, यह एक रहस्य बना हुआ है।
Credit: iStock/Canva
बृहस्पति ग्रह के ग्रेट रेड स्पॉट के अजीब व्यवहार को लेकर वैज्ञानिक चिंतित हैं और इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हुए हैं।
Credit: iStock/Canva
खगोलविद एमी साइमन की टीम ने हबल की मदद से ग्रेट रेड स्पॉट को 88.5 दिनों तक ऑब्जर्व किया और पाया कि यह फैलता और सिकुड़ता है।
Credit: iStock/Canva
बृहस्पति ग्रह पर दिखने वाला ग्रेट रेड स्पॉट एक विशालकाय और प्राचीन तूफान है, जो दक्षिणी गोलार्ध में स्थित एक एंटीसाइक्लोनिक तूफान है।
Credit: iStock/Canva
ग्रेट रेड स्पॉट का तूफान 428 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से घूमता है। इसे बृहस्पति ग्रह पर आसानी से पहचाना जा सकता है।
Credit: iStock/Canva
मौजूदा रिसर्च बताती है कि ग्रेट रेड स्पॉट के तूफान में कुछ दिलचस्प बदलाव हो रहे हैं।
Credit: iStock/Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स