कैसा था शुरुआत का ब्रह्मांड? जेम्स वेब टेलीस्कोप ने दिखाया हैरान करने वाला नजारा
Amit Mandal
JWST ने नई तस्वीर से किया चकित
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने एक बार फिर खगोलविदों को अपनी एक नई और अद्भुत छवि से चकित कर दिया है।
Credit: NASA
जगमगाती आकाशगंगा का जटिल जाल
यह छवि अंतरिक्ष में फैली हुई जगमगाती आकाशगंगाओं, मंद तारों और अव्यवस्थित तंतुओं के एक जटिल जाल को दिखाती है।
Credit: NASA
प्राचीन ब्रह्मांड की एक झलक
NASA और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा जारी नई छवि में JWST के नियर-इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) ने अदभुत दुनिया दिखाई है।
Credit: NASA
चमकता ब्रह्मांडीय ताना-बाना
इस कैमरे ने आकाशगंगाओं के एक घने समूह को एक चमकते ब्रह्मांडीय ताने-बाने में उलझा हुआ दिखाया है।
Credit: NASA
You may also like
अंतरिक्ष में हुई दुनिया की सबसे अनोखी शा...
22 करोड़ KM दूर से आई साल की आखिरी तस्वी...
बिग बैंग के कुछ समय बाद की यात्रा
इस छवि में हर दीप्तिमान तंतु यानी फिलामेंट उस प्रकाश को दिखाता है, जिसने 13 अरब वर्षों से अधिक का सफर तय किया है, यह यात्रा बिग बैंग के कुछ ही समय बाद शुरू हुई थी।
Credit: NASA
धूल और नए बने तारे
वैज्ञानिक इस दृश्य को "अव्यवस्था का जाल" बताते हैं, जहां गैस, धूल और नए बने तारे आकाशगंगा के ताने-बाने में धागों की तरह आपस में गुंथे हुए हैं।
Credit: NASA
विशाल संरचनाओं में विकसित
ब्रह्मांड की शुरुआती अवस्था में मौजूद घनत्व में सूक्ष्म उतार-चढ़ाव धीरे-धीरे विशाल संरचनाओं में विकसित हो गए हैं।
Credit: NASA
जेम्स वेब टेलीस्कोप की खासियत
जेम्स वेब टेलीस्कोप में तारों के प्रकाश की सबसे धुंधली झलकियां भी पकड़ी जा सकती हैं जिन्हें हबल जैसे पुराने टेलीस्कोप कभी नहीं देख पाते थे।
Credit: NASA
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: अंतरिक्ष में हुई दुनिया की सबसे अनोखी शादी, बजी शहनाई