Dec 14, 2024

सूर्य का निर्माण कैसे हुआ? और कब तक धधकेगा?

Anurag Gupta

​कितना पुराना है सूर्य​

हमारा सूर्य लगभग 4.6 अरब वर्ष पुराना है जिससे पैदा होने वाली ऊर्जा को हम धरती में प्रकाश और गर्मी के तौर पर महसूस करते हैं।

Credit: iStock/Canva

​कहां स्थित है सूर्य?​

सूर्य सौरमंडल के केंद्र में स्थित है, जहां पर यह अबतक का सबसे बड़ा पिंड है। सूर्य इतना बड़ा है कि इसके भीतर 10 लाख पृथ्वी समा सकती हैं।

Credit: iStock/Canva

मंगल जाने में समय कितना लगता है?

​सूर्य का निर्माण कैसे हुआ?​

सूर्य का निर्माण लगभग 4.6 साल पहले गैस और धूल के एक विशाल बादल के ढहने से हुआ था जिसे सौर निहारिका के नाम से जाना जाता है।

Credit: iStock/Canva

​कब तक धधक सकता है सूर्य?​

सूर्य के पास अभी इतना परमाणु ईंधन है कि वह अगले 5 अरब सालों तक अपनी वर्तमान स्थिति में बना रह सकता है।

Credit: iStock/Canva

You may also like

ब्लैक होल की खोज किसने की? जानें
22 करोड़ किमी दूर से पृथ्वी पर आया खास म...

​रेड जायंट्स बन जाएगा सूर्य​

5 अरब साल बाद जब सूर्य का ईंधन कम होने लगेगा तो उसका आकार बढ़ने लगेगा। उसके बाद यह रेड जायंट्स बन जाएगा।

Credit: iStock/Canva

​सफेद बौना​

सूर्य के रेड जायंट्स बनन के बाद उसकी बाहरी परतें भी ढह जाएंगी और फिर बचा हुआ हिस्सा एक सफेद बौने में तब्दील हो जाएगा।

Credit: iStock/Canva

​बुझ जाएगा सूर्य​

धधकता हुआ सूर्य अरबों साल बाद सफेद बौना बन जाएगा और धीरे-धीरे मंद हो जाएगा।

Credit: iStock/Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ब्लैक होल की खोज किसने की? जानें

ऐसी और स्टोरीज देखें