May 15, 2025
Credit: iStock
Credit: iStock
दरअसल, हम ग्रीनलैंड शार्क की बात कर रहे हैं, जो स्लीपर शार्क, ग्रे शार्क के नाम से भी जानी जाती है। हालांकि, इसका विज्ञानी नाम सोम्नीओसस माइक्रोसैफलस है।
Credit: iStock
ग्रीनलैंड शार्क को बर्फीले पानी में रहना खूब भाता है। इसलिए माइनस तापमान में भी रहने वाली ये शार्क ग्रीनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और कनाडा में पाई जाती हैं।
Credit: iStock
आर्कटिक के ठंडे पानी लंबे समय तक रहने वाली एकमात्र ग्रीनलैंड शार्क 6500 फीट तक की गहराई में गोता लगा सकती है, लेकिन जितनी सुस्त यह शार्क होती है उतनी ही सुस्त पानी में इनकी रफ्तार भी होती है।
Credit: iStock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी औसत रफ्तार लगभग 0.3 मीटर प्रति सेकंड होती है।
Credit: iStock
ग्रीनलैंड शार्क 300 से 500 साल तक जिंदा रह सकती हैं और इसके लिए मांसपेशियों की चयापचय गतिविधि को एक वजह हो सकती है।
Credit: iStock
मैंचेस्टर यूनिवर्सिटी के एक पीएचडी छात्र ने एक रिसर्च के दौरान बताया था कि उम्र बढ़ने के बावजूद ग्रीनलैंड शार्क की चयापचय गतिविधि में कोई बदलाव नहीं आया, जबकि ज्यादातर प्राणियों में बदलाव होते हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स