Dec 12, 2024

अंतरिक्ष में कैसे चमकते हैं नेबुला, जानें

Anurag Gupta

​क्या है नेबुला?​

अंतरिक्ष में मंडराते हुए धूल और गैस की संरचना वाले विशाल बादलों को नेबुला कहा जाता है। इन्हें तारों का जन्मस्थान भी माना जाता है।

Credit: iStock

​किससे बने होते हैं नेबुला?​

नेबुला मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बने होते हैं, जो ब्रह्मांड में पाए जाने वाले दो अहम तत्व हैं।

Credit: iStock

लंबी पूंछ वाला मिला ग्रह

​चमकीला नेबुला​

आसमान में सबसे तेजी से चमकने वाला ओरियन नेबुला हमेशा से खगोलविदों के बीच बहस का विषय रहा है।

Credit: iStock

​नेबुला का केंद्र​

खगोलविदों ने जब ओरियन नेबुला का अध्ययन किया तो पाया कि इसके केंद्र में हजारों तारों का जन्म हो रहा है। साथ ही एटम आपस में टकराकर नए तत्व का निर्माण कर रहे हैं और इससे काफी मात्रा में ऊर्जा निकलती है।

Credit: iStock

You may also like

कहां है आकाशगंगा का केंद्र? वहां पहुंचने...
'टूटते तारों' की इस दिन होगी बरसात, जाने...

​सोलर विंड​

खगोलविद के मुताबिक, नेबुला के भीतर हमेशा होने वाली उथल पुथल और तारों के निर्माण की वजह से हमेशा सोलर विंड चलती रहती है।

Credit: iStock

​कैसे चमकते हैं नेबुला?​

अब ये समझ लेते हैं कि आखिर नेबुला कैसे चमकते हैं। जवाब आसान है- नए तारों की रोशनी धूल के कणों से टकराकर परावर्तित होकर नीली रोशनी बिखेर रही है।

Credit: iStock

​क्यों दिख रहा गुलाबी रंग​

ओरियन नेबुला में मौजूद हाइड्रोजन की वजह से स्टार क्लस्टर गुलाबी चमक बिखेरता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कहां है आकाशगंगा का केंद्र? वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा? जानें

ऐसी और स्टोरीज देखें