Jan 24, 2025

समुद्र में समा गया दुनिया का ये अनोखा द्वीप, वैज्ञानिक हैरान

Anurag Gupta

​गायब हो गया द्वीप​

दुनिया भर के कई द्वीपों पर जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन एक ऐसा द्वीप है, जो गायब हो गया।

Credit: earthobservatory.nasa.gov

​कहां है ये द्वीप​

अजरबैजान के तट पर एक द्वीप प्रकट हुआ और कुछ सालों में गायब हो गया। जिसको लेकर वैज्ञानिक हैरान हैं।

Credit: earthobservatory.nasa.gov

सुपर अर्थ मिल गया

​कब दिखा था द्वीप​

ज्वालामुखी विस्फोट की घटना के बाद 'भूतिया द्वीप' को 2023 की शुरुआत में देखा गया था।

Credit: earthobservatory.nasa.gov

​NASA ने दिखाया नजारा​

नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में द्वीप के प्रकट और गायब होने की घटना दिखाई गई है। जनवरी-फरवरी 2023 के बीच द्वीप प्रकट हुआ और 2024 के आखिर में द्वीप का छोटा सा टुकड़ा दिखाई दे रहा है और बाकी का हिस्सा गायब हो गया।

Credit: earthobservatory.nasa.gov

You may also like

क्या होता है लोबिया, जिसका पौधा स्पेस मे...
कब हुई थी बर्फीले अंटार्कटिका की खोज; इन...

​क्यों मिला ये नाम​

इस द्वीप को 'भूतिया द्वीप' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह समय-समय पर प्रकट होता है और फिर गायब हो जाता है।

Credit: earthobservatory.nasa.gov

​क्या है खास?​

साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 20वीं शताब्दी में 'भूतिया द्वीप' कम से कम छह बार प्रकट और गायब हो चुका है।

Credit: earthobservatory.nasa.gov

​किसी ने नहीं दिया ध्यान​

भूभौतिकविद मार्क टिंगे ने नवंबर 2024 में थ्रेड्स पर एक पोस्ट में कहा- पिछले साल अचानक एक नया द्वीप सामने आया, लेकिन इससे भी ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया!

Credit: earthobservatory.nasa.gov

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या होता है लोबिया, जिसका पौधा स्पेस में उग गया

ऐसी और स्टोरीज देखें