Dec 12, 2025

इस ग्रह पर बहती है गंगा नदी! 16 नदियों का नक्शा देख वैज्ञानिक हैरान

Piyush Kumar

​​पानी नेटवर्क की मिली जानकारी ​​

ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने मंगल ग्रह पर इस सिस्टम की मैपिंग की है। इस स्टडी की वजह से ग्रह पर पानी के पुराने नेटवर्क की जानकारी मिली है।

Credit: iStock

​​16 नदी बेसिन की हुई पहचान ​​

PNAS में पब्लिश हुई स्टडी में 16 बड़े नदी बेसिन की पहचानी की गई है। इनकी एक पूरी आउटलाइन भी बताई गई है, जो मंगल ग्रह के बड़े पैमाने पर ड्रेनेड सिस्टम की पहली पूरी मैपिंग है।

Credit: iStock

​मंगल पर समुद्र की भी आशंका ​

रिसर्च के मुताबिक, अरबों सा पहले बारिश ने मंगल ग्रह पर घाटियां और नदियां बनाई थी। इससे पानी घाटियों और शायद बड़े पुराने समुद्रों में पहुंच गया। स्टडी की मानें तो इससे मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना भी बनी होगी।

Credit: iStock

​मंगल ग्रह पर नदियां तो थी ​

इस रिसर्च को लीड करने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि यह लंबे समय से जानते हैं कि मंगल ग्रह पर नदियां थी। हालांकि, हमें यह जानकारी नहीं है कि नदियों का आकार कितना बड़ा था।

Credit: iStock

You may also like

अंतरिक्ष में दिखी नाचती हुई पेंगुइन
पृथ्वी जैसी मिल गई 'दूसरी दुनिया'! 647 द...

​19 बड़े कलस्टर की हुई पहचान ​

रिसर्चर्स ने वैली नेटवर्क, नदियां, झीलों, कैन्यन और सेडिमेंट डिपॉजिट के 19 बड़े कलस्टर की पहचान की। इनमें से 16 ने 1,00,000 स्क्वायर किलोमीटर से बड़े वाटरशेड बनाए गए।

Credit: iStock

​तस्वीरों की हुई मैपिंग ​


​यूटी जैक्सन स्कूल ऑफ जियोसाइंसेज के सहायक प्रोफेसर टिमोथी ए. गौडगे और पोस्टडॉक्टरल फेलो अब्दुल्ला एक.जकी ने मंगल पर नदियों का नक्शा बनाया है। उन्होंने पहले से मौजूद मंगल ग्रह की घाटियों, झीलों और नदियों के डेटा को इकट्ठा किया और मिलाया।


Credit: iStock

​​मंगल पर धरती से कम ड्रेनेज सिस्टम​​

धरती के उलट मंगल ग्रह पर कम बड़े ड्रेनेज सिस्टम है। यह अंतर ग्रह पर टेक्टोनिक एक्टिविटी की कमी की वजह से है, जो धरती पर अलग-अलग तरह की टोपोग्राफी बनाती है।

Credit: iStock

​​पैचवर्क से ढका है ड्रेनेज सिस्टम​​

मंगल का ज्यादातर हिस्सा छोटे ड्रेनेज सिस्टम के पैचवर्क से ढका है। इनमें से हर एक जीवन की संभावना के लिए सही हो सकता है।

Credit: iStock

​​मंगल पर जीवन की उम्मीद ​​

इस ड्रेनेज एरिया की वजह से वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्य में मंगल पर जीवन संभव भी हो सकता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अंतरिक्ष में दिखी नाचती हुई पेंगुइन

ऐसी और स्टोरीज देखें