May 21, 2025
मंगल ग्रह, जिसे 'रेड प्लैनेट' के नाम से भी जाना जाता है, हमारे सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है और रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों के पसंदीदा ग्रहों में से एक है।
Credit: NASA/iStock
मंगल पर हमेशा जीवन की संभावनाओं पर चर्चा होती रहती है। रेड प्लैनेट पर विशाल ज्वालामुखी, गहरी घाटियां और गड्ढे में बहता पानी हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर काफी विरोधाभास है।
Credit: NASA/iStock
कुछ वक्त पहले सामने आई एक रिसर्च में इस बात के प्रमाण मिले थे कि मंगल ग्रह पर अरबों साल पहले एक महासागर हुआ करता था।
Credit: NASA/iStock
कुछ वक्त पहले एलन मस्क ने मंगल पर बस्तियां बसाने की बात कही थी। ऐसे में सोचिए अगर वहां पर बस्तियां बस गईं तो घूमने लायक कौन सी जगहें होंगी।
Credit: NASA/iStock
ओलंपस मॉन्स सौरमंडल का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। बकौल नासा, इसकी ऊंचाई लगभग 25 किमी है, जो पृथ्वी के माउंट एवरेस्ट से लगभग तीन गुना ज्यादा है।
Credit: NASA/iStock
थार्सिस मंगल ग्रह पर मौजूद सबसे बड़ा ज्वालामुखी क्षेत्र है, जिसमें ओलंपस मॉन्स नामक प्रमुख ज्वालामुखी मौजूद है। थार्सिस के लगभग 4000 किमी चौड़े क्षेत्र में 12 विशालकाय ज्वालामुखी हैं।
Credit: NASA/iStock
मंगल ग्रह पर न केवल सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है, बल्कि सबसे बड़ी घाटी भी है। नासा के मुताबिक, वैलेस मेरिनेरिस लगभग 3000 किमी लंबा है। हालांकि, यह कैसे बना? इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।
Credit: NASA/iStock
स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगल ग्रह के ध्रुवों पर दो बर्फीले क्षेत्र हैं, जिनकी संरचना थोड़ी अलग है।
Credit: NASA/iStock
मेडुसा फोसा मंगल ग्रह पर सबसे विचित्र स्थानों में से एक है, जहां पर एक विशाल ज्वालामुखी जमा है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह जगह किसी प्रकार के यूएफओ दुर्घटना के साक्ष्य प्रस्तुत करती है।
Credit: NASA/iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स