Dec 03, 2025

सुदूर अंतरिक्ष में नजर आईं 'स्वर्ग की महारानी'!

Anurag Gupta

​किसने कैप्चर की तस्वीर​

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से सुदूर अंतरिक्ष के मनमोहक नजारे को कैप्चर किया।

Credit: NASA/ESA

​क्या है तस्वीर की सच्चाई​

नेबुला की वजह से अंतरिक्ष में कई तरह की अद्भुत आकृत्तियां बनती और बिगड़ती हैं जिन्हें देख हम विस्मय से भर जाते हैं।

Credit: NASA/ESA

​'स्वर्ग की महारानी'​

यह तस्वीर नेबुला एनजीसी 1333 की है, जिसे देखकर मानो ऐसा लग रहा है जैसे 'स्वर्ग की महारानी' ऊपर की ओर उड़ान भर रही हैं।

Credit: NASA/ESA

​कहां का है नजारा?​

पर्सियस मॉलिक्यूलर बादल में बसा हुआ तारा निर्माण क्षेत्र धरती से महज 960 प्रकाश वर्ष दूर है।

Credit: NASA/ESA

You may also like

मिशन खत्म होने के बाद अंतरिक्ष में कहां ...
स्पेस में हवा नहीं, फिर कैसे काम करता है...

​तारों का घर​

इस तस्वीर में कई युवा तारे गैस और धूल के बादलों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं, जो ग्रह प्रणालियों के निर्माण की क्षमता रखते हैं।

Credit: NASA/ESA

​रिफ्लेक्शन नेबुला​

यह एक रिफ्लेक्शन नेबुला है, जो युवा तारों से निकलने वाली रोशनी को परावर्तित करता है जिसकी बदौलत यह रहस्यमयी और सुदंर दृश्य बनते हैं।

Credit: NASA/ESA

​ब्रह्मांडीय दुनिया​

खगोलविद लगातार ब्रह्मांड की गहराइयों में झांकने की कोशिश करते हैं जिसकी बदौलत कई ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है।

Credit: NASA/ESA

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मिशन खत्म होने के बाद अंतरिक्ष में कहां गायब हो जाती है सैटेलाइट?

ऐसी और स्टोरीज देखें