Dec 14, 2024
नासा के रोवर ने 22 करोड़ किमी दूर मंगल ग्रह से एक खास मैसेज भेजा है। जिसमें नासा के Perseverance Mars rover ने कहा- मैं जेजेरो क्रेटर के किनारे पर पहुंच गया हूं!
Credit: NASA/NASAPersevere
नासा का पर्सिवियरेंस मार्स रोवर की 30 जुलाई, 2020 को लॉन्चिंग हुई थी और सात माह की यात्रा के बाद 18 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह पर उसकी लैंडिंग हुई।
Credit: NASA/NASAPersevere
पर्सिवियरेंस मार्स रोवर महीनों तक मुश्किल चढ़ाई करने के बाद तय ठिकाने पर पहुंच गया है।
Credit: NASA/NASAPersevere
बकौल नासा, रोवर जेजेरो क्रेटर के किनारे पर पहुंच गया है जिसे 'लुकआउट हिल' नाम दिया गया। बता दें कि रोवर ने मंगल के एक ऐसे क्षेत्र का पता लगाने के लिए चढ़ाई की है जिसकी पहले कभी जांच नहीं हुई है।
Credit: NASA/NASAPersevere
रोवर ने जेजेरो क्रेटर के किनारे तक पहुंचने के लिए कई मुश्किल रास्तों का सामना किया और चढ़ाई में उसे साढ़े तीन माह का समय लगा जिसमें 1640 फीट की खड़ी चढ़ाई शामिल थी।
Credit: NASA/NASAPersevere
नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में पर्सिवियरेंस के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर स्टीवन ली ने कहा कि रोवर ने लैंडिंग के बाद से हमारे सामने आए सबसे मुश्किल इलाकों में से कुछ को पार कर एक अद्भुत काम किया है।
Credit: NASA/NASAPersevere
लैंडिंग के बाद से पर्सिवियरेंस मार्स रोवर ने चार विज्ञान अभियानों को पूरा किया जिसमें क्रेटर फ्लोर, फैन फ्रंट, अपर फैन और मार्जिन यूनिट शामिल है। इसी के साथ ही रोवर अब अपने 5वें अभियान 'नॉर्दर्न रिम' में जुट गया है।
Credit: NASA/NASAPersevere
नॉर्दर्न रिम, जिसे उत्तरी किनारा कहा जाता है, के तहत पहले साल में रोवर लगभग 6.4 किमी की यात्रा करेगा और चार जगहों पर जाएगा और कई सैंपल भी एकत्रित करने वाला है।
Credit: NASA/NASAPersevere
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स