Dec 17, 2025

63 करोड़ KM दूर से पृथ्वी पर आई थी 'डरावनी' तस्वीर, वैज्ञानिकों का हिला माथा!

Anurag Gupta

​क्या है असल माजरा?​

दरअसल, बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा (Europa) पर मकड़ी जैसी रहस्यमयी संरचना दिखाई दी जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

​संरचना का क्या है नाम?​

वैज्ञानिकों ने इस संरचना को 'डम्हैन अल्ला' नाम दिया है जिसका मतलब 'मकड़ी' या 'दीवार का दानव' होता है।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

​कब दिखी संरचना?​

स्पेस डॉट.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के गैलिलियो स्पेसक्राफ्ट (Galileo Spacecraft) ने 1990 में यूरोपा का चक्कर लगाते हुए इस संरचना को देखा था।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

​कहां दिखा था 'दीवार का दानव'?​

यूरोपा के मनन्नान क्रेटर (Manannan Crater) के पास गैलिलियो स्पेसक्राफ्ट को कुछ अजीब दिखाई दिया, जो तारों के फटने जैसा एक पैटर्न था।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

You may also like

ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर, जिसके सा...
​अंतरिक्ष में दिखा 'ईश्वर का हाथ', तस्वी...

​कैसी बनी संरचना?​

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह संरचना यूरोपा में अंदरूनी हिस्सों में हो रही हलचल से बना है। यह पैटर्न पृथ्वी पर पाए जाने वाले 'Lake Stars' से मिलता-जुलता है।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

​Lake Stars कब बनते हैं?​

Lake Stars तब बनते हैं जब जमी हुई झीलों में पानी ऊपर की ओर बहकर बर्फ को पिघलाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा पर ठीक ऐसा ही कुछ हुआ होगा।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

​पानी ही पानी​

इससे संकेत मिलता है कि यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे स्थानीय जल भंडार (Brine) हो सकते हैं। यह खोज यूरोपा पर जीवन की संभावना को लेकर अहम संकेत देती है।

Credit: NASA/Prof. Lauren Mc Keown/iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ब्रह्मांड का सबसे बड़ा महासागर, जिसके सामने प्रशांत महासागर भी लगे छोटा

ऐसी और स्टोरीज देखें